फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Andhra Pradesh CM Kiran Kumar Reddy resigns from the Indian National Congress party

Congress: आंध्र प्रदेश में कांग्रेस को लगा करारा झटका, पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी ने दिया पार्टी से इस्तीफा

Sun, 12 Mar 2023 08:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 12 Mar 2023 08:53 PM IST
सार

किरण कुमार रेड्डी आंध्र प्रदेश के विभाजन से पहले राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। साथ ही वे दिवंगत मुख्यमंत्री डॉ.वाईएस राजशेखर रेड्डी के कार्यकाल के दौरान मंत्री और बाद में विधानसभा अध्यक्ष भी रहे। उनके पिता नल्लारि अमरनाथ रेड्डी पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और नरसिंहा राव के काफी करीबी थे।

विज्ञापन
Former Andhra Pradesh CM Kiran Kumar Reddy resigns from the Indian National Congress party
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आंध्र प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को करारा झटका लगा है। कांग्रेस के कद्दावर नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रेड्डी ने 11 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित अपने पत्र में लिखा है, कृपया इस पत्र को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मेरे इस्तीफे के रूप में स्वीकार करें।

विज्ञापन


गौरतलब है कि किरण कुमार रेड्डी ने हैदराबाद के विभाजन के मुद्दे को लेकर फरवरी 2014 में कांग्रेस छोड़ दी थी और 10 मार्च को ‘जय समयक्या आंध्र पार्टी’ का गठन किया था। हालांकि बाद में वे दोबारा 2018 में कांग्रेस में लौट आए थे। 
विज्ञापन


रेड्डी के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता एवं लोकसभा सदस्य मणिकम टैगोर ने रविवार को कहा कि जिन लोगों ने पार्टी से सब कुछ हासिल किया और आंध्र प्रदेश कांग्रेस को खत्म कर दिया, वे अब भाजपा में चले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि किरण कुमार रेड्डी आंध्र प्रदेश के विभाजन से पहले राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। साथ ही वे दिवंगत मुख्यमंत्री डॉ.वाईएस राजशेखर रेड्डी के कार्यकाल के दौरान मंत्री और बाद में विधानसभा अध्यक्ष भी रहे। उनके पिता नल्लारि अमरनाथ रेड्डी पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और नरसिंहा राव के काफी करीबी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed