फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Andhra Pradesh CM and TDP supremo N Chandrababu Naidu promised Haj assistance of Rs 1 lakh to Muslims

Andhra Pradesh Election: पूर्व सीएम नायडू का मुस्लिमों से वादा, सत्ता में आते ही मिलेगी एक लाख की ‘हज सहायता’

Deepak Kumar Sharma दीपक कुमार शर्मा
Updated Sun, 28 Apr 2024 09:18 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने मुस्लिम तीर्थयात्रियों को हज यात्रा के लिए एक लाख रुपए वित्तीय सहायता देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए के सत्ता में आते ही मक्का जाने वाले प्रत्येक मुस्लिम को हज सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
Former Andhra Pradesh CM and TDP supremo N Chandrababu Naidu promised Haj assistance of Rs 1 lakh to Muslims
चंद्रबाबू नायडू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आंध्र प्रदेश की 175 सदस्यीय विधानसभा और 25 लोकसभा सीटों के लिए 13 मई को वोटिंग होनी है। इस बीच टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने मुस्लिम तीर्थयात्रियों को हज यात्रा के लिए एक लाख रुपए वित्तीय सहायता देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि टीडीपी, बीजेपी और जनसेना मिलकर आंध्र प्रदेश में सरकार बनाएंगे। एनडीए के सत्ता में आते ही मक्का जाने वाले प्रत्येक मुस्लिम को हज सहायता दी जाएगी।  

विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष नायडू ने रविवार को नेल्लोर में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व टीडीपी सरकार ने ही प्रदेश के मुस्लिमों के त्योहार 'रोतियायन की ईद' को त्योहार का दर्जा दिया था। उन्होंने कहा कि आज हैदराबाद के मुसलमान अन्य स्थानों के मुसलमानों से बहुत आगे हैं। इसका श्रेय उनकी पार्टी टीडीपी को जाता है। उन्होंने कहा, टीडीपी पहले भी एनडीए का हिस्सा थी। बावजूद इसके पार्टी ने कभी भी मुस्लिम समुदाय के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं किया। 

विज्ञापन

सीएम रेड्डी ने पांच सालों में नहीं बनाई एक भी मस्जिद 
पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने कहा, हैदराबाद में उर्दू विश्वविद्यालय की स्थापना और हज हाउस टीडीपी सरकार के समय में ही बने थे। उन्होंने आरोप लगाया कि वाईएसआरसीपी प्रमुख और मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पिछले पांच सालों में एक भी मस्जिद बनाने का प्रयास नहीं किया है। वहीं, वाईएसआरसीपी सरकार ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और केंद्र सरकार की अन्य पहलों के लिए बिना शर्त समर्थन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed