{"_id":"5e10b4958ebc3e87ea5070f9","slug":"former-air-force-chief-said-disputes-like-rafale-slow-down-defense-deals","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनोआ बोले- नतीजा कुछ और होता, अगर अभिनंदन मिग की बजाय राफेल उड़ा रहे होते","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
धनोआ बोले- नतीजा कुछ और होता, अगर अभिनंदन मिग की बजाय राफेल उड़ा रहे होते
Sun, 05 Jan 2020 08:05 AM IST
अमित कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अमित कुमार
Updated Sun, 05 Jan 2020 08:05 AM IST
विज्ञापन
पूर्व वायुसेना प्रमुख के साथ अभिनंदन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व वायुसेना प्रमुख बीएस धनोवा ने राफेल विमान सौदे को लेकर उठे विवादों पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि इस तरह के विवाद रक्षा सौदों को धीमा कर देते हैं। इससे सैन्य बलों की क्षमताओं पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
पूर्व एयर चीफ मार्शल ने कहा कि बालाकोट हवाई हमले के बाद अगर विंग कमांडर अभिनंदन मिग 21 के बजाय राफेल उड़ा रहे होते, तो नतीजा कुछ अलग होता। आईआईटी बंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर एक अच्छा फैसला दिया। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को क्लीन चिट दी थी।
विज्ञापन
पूर्व वायुसेना प्रमुख ने कहा कि जब राफेल जैसे मुद्दे उछाले जाएंगे। रक्षा खरीद प्रणाली को राजनीतिक रंग दिए जाएंगे तो पूरी प्रक्रिया पीछे छूट जाएगी। पूर्व वायुसेना प्रमुख ने इस बात का जिक्र किया कि बोफोर्स सौदा भी विवाद में रहा था, जबकि बोफोर्स तोप अच्छी रही हैं। उन्होंने कहा कि देश में ऐसी कई एजेंसियां हैं जो शिकायतें मिलने पर सौदों की जांच करती हैं।
विज्ञापन