फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former Afghanistan President Hamid Karzai said There is plenty of evidence against Hafiz Saeed

झूठ बोल रहा पाक,आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ सबूतों की भरमार : हामिद करजई

Thu, 18 Jan 2018 03:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 18 Jan 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
Former Afghanistan President Hamid Karzai said There is plenty of evidence against Hafiz Saeed
हामिद करजई - फोटो : ANI
आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा यानि खुदा की सेना के संस्थापक जमात-उद-दावा के प्रमुख मुहम्मद हाफिज सईद के खिलाफ कोई सबूत होने से पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के इनकार पर अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने इसे झूठ करार दिया है।  
विज्ञापन


पाकिस्तान के पड़ोसी देश अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई से इस बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, 'ओह! सबूतों की भरमार है, यह सभी को पता है!' 
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहीद खाकन अब्बासी ने बुधवार को पाकिस्तान के न्यूज चैनल से कहा कि पाकिस्तान में हाफिज सईद के खिलाफ कोई केस नहीं है। जियो टीवी को दिए इंटरव्यू में अब्बासी ने कहा कि सईद साहब के खिलाफ तभी कार्रवाई की जा सकती है जब उनके खिलाफ व्यक्तिगत तौर पर कोई मामला हो। 

पाकिस्तान की ओर से यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया, जब अमेरिका ने आतंकवाद का समर्थन करने की वजह बताकर उसके खिलाफ गंभीर कदम उठाते हुए सैन्य और आर्थिक दोनों ही मदद पर रोक लगा दी है। 

पाकिस्तान को अमरीकी मदद रोके जाने पर हामिद करजई ने कहा है कि, 'उग्रवाद को एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने को दुनिया अब बर्दाश्त नहीं करती है। यह बात पाकिस्तान, उनकी सेना और खुफिया एजेंसियों को समझाने के लिए जो भी कर सकते हैं उन्हें राजनीतिक, आर्थिक और अन्य तरीकों से करना चाहिए।' 
 

भारत आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद को मुंबई आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार मानता है। भारत की ओर से पाकिस्तान को उसके खिलाफ सबूत भी पेश किए गए, लेकिन पाकिस्तान ने मदद करने की बजाय हमेशा हाफिज सईद का समर्थन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed