फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Former actress Mamta Kulkarni accused in drug racket case

2000 करोड़ के ड्रग रैकेट में ममता कुलकर्णी के खिलाफ मिले पुख्ता सबूत

Sat, 18 Jun 2016 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Jun 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
Former actress Mamta Kulkarni accused in drug racket case
ठाणे क्राइम ब्रांच ने 2000 करोड़ के ड्रग रैकेट में पूर्व बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के खिलाफ सबूत मिलने का दावा किया है। शनिवार को ठाणे पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया 12 अप्रैल 2016 को 2 हजार करोड़ की ड्रग्स जब्त की गई थी। इस मामले में ममता कुलकर्णी को भी आरोपी बनाया गया है। कोर्ट के सामने दो आरोपियों ने बयान दिया है कि केन्या में हुई मीटिंग में ममता भी थीं। मीटिंग काफी देर तक चली थी, उसमें इस बात पर चर्चा हुई थी कि ड्रग्स को कैसे हिंदुस्तान से लाया जाए और बाजार में कैसे बेचा जाए। हालांकि, ममता कुलकर्णी आरोपों से इनकार करती रही हैं। 
विज्ञापन

 

 


 

एवन लाइफ साइंसेज से पकड़ी गई थी 2 हजार करोड़ की ड्रग्स

Former actress Mamta Kulkarni accused in drug racket case
ठाणे पुलिस ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि उन्हें ममता के खिलाफ सबूत मिले हैं। - फोटो : एएनआई
अमेरिकी एजेंसियों की जांच में सामने आया कि एवन लाइफ साइंसेज के बड़े अधिकारी ममता को डायरेक्टर बनाने वाले थे। कंपनी के 2 करोड़ में से 11 लाख के शेयर ममता के नाम पर ट्रांसफर करने की बात सामने आई थी। ऐसा उन्हें कंपनी में डायरेक्टर बनाने के लिए किया गया था। अमेरिकी जांच एजेंसियों ने ममता कुलकर्णी के रोल के बारे में भी कई सबूत ठाणे पुलिस को सौंपे हैं। 

महाराष्ट्र के सोलापुर की जिस फार्मा कंपनी एवन लाइफ साइंसेज से 2 हजार करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गई थी।  इस अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स रैकेट का मामले के सामने आने के बाद अमेरिकी जांच एजेंसियों ने ठाणे पुलिस को मदद की पेशकश की थी।

अब तक 10 गिरफ्तार

Former actress Mamta Kulkarni accused in drug racket case
मामले में ठाणे क्राइम ब्रांच अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। ममता कुलकर्णी के पति विक्की गोस्वामी का नाम इस रैकेट में मास्टरमाइंड के तौर पर पहले से सामने आ रहा था, लेकिन नए सबूत मिलने के बाद ममता के खिलाफ भी केस बनाया जा रहा है। 

Published by Yogender Kumar 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed