फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Form your own companies for marketing Gadkari advises farmers

Nitin Gadkari: गडकरी की सलाह- सिर्फ सरकार पर निर्भर न रहें किसान, मार्केटिंग के लिए बनाएं खुद की कंपनी

Sat, 10 Sep 2022 08:22 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 10 Sep 2022 08:22 PM IST
सार

गडकरी कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। भाजपा नेता ने कहा कि किसानों को पचास से पांच सौ की उपज कंपनी बनाने के लिए एक साथ आना चाहिए ताकि वे अपने उत्पादन को खुले बाजार में बेच सकें। 

विज्ञापन
Form your own companies for marketing Gadkari advises farmers
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : ट्विटर/नितिन गडकरी

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को किसानों से कहा कि वे कृषि उत्पादों के विपणन (मार्केटिंग) और निर्यात (एक्सपोर्ट) के लिए अपनी कंपनियां बनाएं और सरकार पर निर्भर न रहें। गडकरी ने कहा कि सरकार वहां कदम रख सकती है जहां वे (किसान) किसी समस्या का समाधान नहीं कर सकते। 

विज्ञापन


गडकरी कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। भाजपा नेता ने कहा कि किसानों को पचास से पांच सौ की उपज कंपनी बनाने के लिए एक साथ आना चाहिए ताकि वे अपने उत्पादन को खुले बाजार में बेच सकें। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे समूह अपना खुद का कोल्ड स्टोरेज बना सकते हैं। मैंने (एक किसान के रूप में) अपनी उपज के लिए एक बाजार पाया, आपको भी अपनी उपज के लिए एक बाजार खुद ही ढूंढना चाहिए। मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं, सरकार पर निर्भर न रहें। आप अपने खुद के सामाजिक-आर्थिक जीवन के निर्माता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गडकरी ने नासिक के किसान विलास शिंदे का भी उदाहरण दिया, जिन्होंने बिना किसी सरकारी सब्सिडी  या सहायता के सैकड़ों रुपये का कारोबार किया।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां किसान अपने दम पर किसी समस्या का समाधान नहीं कर सकते, वहां सरकार कदम उठा सकती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed