फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Forest Department of assam accused of exaggerating the number of rhinos official said trying to defame park

Assam: वन विभाग पर गैंडों की संख्या को बढ़ाकर दिखाने का आरोप, अधिकारी ने कहा- पार्क को बदनाम करने की कोशिश

Thu, 13 Apr 2023 12:58 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 13 Apr 2023 12:58 PM IST
सार

बुधवार को आरटीआई एक्टिविस्ट चौधरी ने मंत्रालय को एक पत्र लिखकर कहा कि वन विभाग ने 2022 की गणना में काजीरंगा नेशनल पार्क में गैंडों की आबादी 2,634 बताई है, जबकि असल आंकड़ा 2,042 होना चाहिए था। शिकायत पर मंत्रालय ने वन विभाग से स्पष्टीकरण मांगा है। असम वन प्रमुख यादव ने मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा कि चौधरी पार्क को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन
Forest Department of assam accused of exaggerating the number of rhinos official said trying to defame park
गैंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

असम वन विभाग ने केंद्र सरकार को एक पत्र लिखा है। पत्र में वन विभाग ने एक आरटीआई एक्टिविस्ट के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एक्टिविस्ट पर आरोप है कि उसने काजीरंगा नेशनल पार्क को बदनाम करने के लिए पार्क पर गैंडों की संख्या को बढ़ा चढ़ाकर दिखाने का आरोप लगाया है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय को लिखे पत्र में असम वन प्रमुख और के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एम के यादव ने कहा कि एक्टिविस्ट रोहित चौधरी ने गैंडों की संख्या से संबंधित एसओपी को गलत तरीके से पढ़ा है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
दरअसल, बुधवार को चौधरी ने मंत्रालय को एक पत्र लिखकर कहा कि वन विभाग ने 2022 की गणना में काजीरंगा नेशनल पार्क में गैंडों की आबादी 2,634 बताई है, जबकि असल आंकड़ा 2,042 होना चाहिए था। शिकायत पर मंत्रालय ने वन विभाग से स्पष्टीकरण मांगा है। असम वन प्रमुख यादव ने मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा कि चौधरी पार्क को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वह बिना अनुमान लगाने की प्रक्रिया और तरीके को समझे बिना आरोप लगा रहे हैं। नेशनल पार्क की गणना को उन्होंने अजीब कहा है। इससे वह अपने इरादों को दिखा रहे हैं, जो बेहद निंदनीय है। 

विज्ञापन

चौधरी ने विभाग पर लगाया गलत आंकड़ों का आरोप
चौधरी ने मंत्रालय को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि पिछले साल 26-27 मार्च में नेशनल पार्क के 22 रेंडम ब्लॉकों में एक सर्वेक्षण किया था। इस दौरान 1064 गैंडों की आबादी दिखाई गई, लेकिन असल में गिनती 472 गैंडों की हुई थी। चौधरी ने कहा था कि अंतिम गणना में 22 ब्लॉकों के मूल डाटा को हटा दिया गया है। सभी 80 ब्लॉकों में गैंडों की आबादी 2634 बताया। जबकि, अनुमानित कुल संख्या और असल संख्या 2042 है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वन प्रमुख ने कहा कि आरोप निराधार हैं
वन प्रमुख यादव ने कहा कि चौधरी के आरोप निराधार हैं, क्योंकि प्रक्रिया में 26-27 मार्च को देखे गए गैंडों की गिनती शामिल है न कि वास्तविक गिनती। 28 मार्च को एक और गणना हुई थी, जो पहले दिन पूरी नहीं हो पाई थी। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के एसओपी के तहत एक सींग वाले गैंडों की गणना की निगरानी के लिए एक ही क्षेत्र में संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर डबल काउंट किया जा सकता है। इससे गणना के दौरान गलतियों को कम नहीं किया जा सकता। 1991 से केएनपी में गैंडों की आबादी में लगातार वृद्धि हो रही है। 2022 तक कुल 714 गैंडों की मौत हुई है। इनमें से 51 गैंडे शिकारियों के हत्थे चढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed