फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Forest and tree cover on 8.09 crore hectares of India land 2261 square kilometers of forest increased Andhra Pradesh highest growth

हरी-भरी हुई वसुंधरा: भारत की 8.09 करोड़ हेक्टेयर भूमि पर जंगल और वृक्ष आवरण, 2261 वर्ग किलोमीटर बढ़े जंगल, आंध्र में सबसे ज्यादा वृद्धि

Fri, 14 Jan 2022 06:54 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 14 Jan 2022 06:54 AM IST
सार

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) की द्वि-वर्षीय रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आए।

विज्ञापन
Forest and tree cover on 8.09 crore hectares of India land 2261 square kilometers of forest increased Andhra Pradesh highest growth
वन क्षेत्र (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छ वातावरण के लिए सबसे जरूरी जंगल और हरियाली में भारत ने 2,261 वर्ग किमी का इजाफा पिछले दो वर्ष में किया। इसमें 1,540 वर्ग किमी वन क्षेत्र और 721 वर्ग किमी वृक्ष आवरण (ट्री कवर) है। यह विश्व के 57 देशों के कुल क्षेत्रफल से अधिक है। नई वृद्धि में आंध्र प्रदेश ने सर्वाधिक 647 वर्ग किमी का योगदान दिया।

विज्ञापन


केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी भारतीय वन सर्वेक्षण (एफएसआई) की द्वि-वर्षीय रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आए।

  • पिछली रिपोर्ट : 8,07,276 वर्ग किमी फॉरेस्ट और ट्री-कवर। कुल क्षेत्रफल का 24.56 फीसदी
  • ताजा रिपोर्ट : 8,09,537 वर्ग किमी हुआ, जो कुल क्षेत्रफल का 24.62 प्रतिशत है।
  • क्षेत्रफल के लिहाज से मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा जंगल इसके बाद अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र में जंगल बढ़े
  • विज्ञापन

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत न केवल वन संरक्षण, बल्कि उन्हें समृद्ध करने पर काम कर रहा है। जन को जंगल व जमीन से जोड़े रखने की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। 72.04 करोड़ टन कार्बन का जंगलों में भंडार में होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश: 12 वर्ग किलोमीटर बढ़ा वनक्षेत्र...कुल क्षेत्रफल का 7.22 फीसदी
उत्तर प्रदेश के कुल क्षेत्रफल का 7.22 प्रतिशत इलाका वन क्षेत्र है। 2019 के मुकाबले वन क्षेत्र में 12 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 2,40,928 वर्ग किलोमीटर है और यहां 17,384 वर्ग किमी क्षेत्र जंगल है। आरक्षित वन क्षेत्र 11,560 वर्ग किमी, संरक्षित वन 296 वर्ग किमी, जबकि गैर वर्गीकृत वन क्षेत्र 5,528 वर्ग किमी है। राज्य में पेड़ों का आच्छादन 7421 वर्ग किमी पर दर्ज किया गया है।
 
कितना वर्ग किमी भू भाग का जंगल वनक्षेत्र प्रतिशत
उत्तराखंड 38,000 71 प्रतिशत
हिमाचल 37,948 68.16 प्रतिशत
दिल्ली 103 6.95 प्रतिशत
पंजाब 3,084 6.12 प्रतिशत
हरियाणा 1559 3.53 प्रतिशत

चंडीगढ़ में 35 वर्ग किलोमीटर (30.7 फीसदी), जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 20206 वर्ग किलोमीटर (37 फीसदी) जंगल है।

17 राज्याें में 33 फीसदी से अधिक जंगल
75 फीसदी से अधिक: लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान निकोबार, अरुणाचल व मेघालय।      मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, गोवा, केरल, सिक्किम, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, दादर और नगर हवेली, दमन-दीव, असम और ओडिशा भी सूची में हैं।

दक्षिण भारतीय राज्यों ने सबसे ज्यादा वृद्धि की

पांच सर्वाधिक वृद्धि वाले राज्यों में से चार दक्षिण भारत के हैं।
आंध्र प्रदेश-  647
तेलंगाना-  632
ओडिशा-  537
कर्नाटक-  155
झारखंड-  110

भारत में अब इतना जंगल
वर्ग किमी क्षेत्रफल फीसदी
फॉरेस्ट कवर 7,13,789 21.21 फीसदी
ट्री कवर 95,746 2.91 फीसदी
झाड़ियां 4,65,39 24.62 फीसदी
गैर-वन क्षेत्र 24,31,393 73.96 फीसदी
कुल क्षेत्रफल 32,87,469 100 फीसदी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed