{"_id":"614b21938ebc3ebd897f08b0","slug":"foreigner-mother-daughter-duo-held-with-heroin-worth-rupees-25-crore-at-mumbai-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: एयरपोर्ट पर 25 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन के साथ पकड़ी गई मां-बेटी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: एयरपोर्ट पर 25 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन के साथ पकड़ी गई मां-बेटी
Wed, 22 Sep 2021 06:04 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 22 Sep 2021 06:04 PM IST
सार
मुंबई अंतरराष्ट्री हवाई अड्डे पर दो विदेशी महिलाओं को करोड़ों रुपये कीमत की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो विदेशी महिलाओं को करोड़ों रुपये कीमत की हेरोइन के साथ पकड़ा गया है। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि दोनों महिलाएं मां-बेटी हैं। दोनों को पांच किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया, जिसकी कीमत करीब 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
अधिकारी के अनुसार यह हेरोइन ट्रॉली बैग में छुपाई गई थी। दोनों मां-बेटी कतर एयरलाइंस के विमान से दोहा होते हुए जोहानिसबर्ग से आई थीं। दोनों को रविवार को पकड़ा गया था। अधिकारी ने बताया कि दोनों फेफड़े के कैंसर के इलाज का कारण बताकर देश में यात्रा की थी। इस मामले में आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जांच में सामने आया है कि दोनों महिलाओं को हेरोइन एक होटल के कमरे तक पहुंचानी थी और इसके बदले में उन्हें बड़ी राशि मिलने वाली थी। सीमा शुल्क विभाग उस व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रहा है जिसके पास यह हेरोइन पहुंचनी थी। दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
