{"_id":"60d7398225e6f31d5b7e6592","slug":"foreign-travel-delta-has-stopped-the-path-of-indians-know-which-countries-are-allowed-to-come-and-where-is-still-banned","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश यात्रा: डेल्टा वेरिएंट ने रोकी भारतीयों की राह, जानिए किन देशों में है जाने की इजाजत तो कहां है रोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेश यात्रा: डेल्टा वेरिएंट ने रोकी भारतीयों की राह, जानिए किन देशों में है जाने की इजाजत तो कहां है रोक
Sat, 26 Jun 2021 08:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 26 Jun 2021 08:16 PM IST
सार
कोरोना महामारी व खासकर डेल्टा वेरिएंट के चलते विश्व के कई देशों ने भारत से आने वालों पर रोक लगा रखी है। अमेरिका ने कुछ श्रेणी के यात्रियों को इजाजत दे रखी है वहीं तमाम देश अब भी वीजा जारी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के अधिकांश देशों ने भारत पर अब भी यात्रा पाबंदियां लगा रखी हैं। डेल्टा वेरिएंट व अब मिल रहे उसके नए वेरिएंट यानी डेल्टा प्लस के कारण अभी कुछ समय और ये पाबंदियां हटने के आसार कम हैं। हालांकि अमेरिका समेत कुछ देशों ने विद्यार्थियों, पेशेवरों आदि को छूट दी है। आइये जानते हैं किन देशों ने भारत से आने वालों को इजाजत दी है तो कहां अब भी रोक है।
विज्ञापन
कई देशों ने भारतीयों को यात्रा की इजाजत तो दी है, लेकिन वह सशर्त है। यानी वहां निगेटिव जांच रिपोर्ट के अलावा क्वारंटाइन रहने के नियम भी हैं, जिनका अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।
विज्ञापन
इन देशों की कर सकते हैं यात्रा
रूस, सर्बिया, कोस्टा रिका, मिस्र, घाना, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, किरगिस्तान, अल्बानिया। इन देशों में जाने वाले भारतीयों क्वारंटाइन भी होने की जरूरत नहीं है। यहां जाने के लिए सिर्फ निगेटिव जांच रिपोर्ट ही चाहिए।
विज्ञापन
तुर्की : भारतीयों को आने की इजाजत तो दी है, लेकिन निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट के साथ ही 14 दिन क्वारंटाइन रहना भी अनिवार्य है।
दक्षिण कोरिया: भारतीयों पर यात्रा पाबंदी नहीं है। जिन्हें कोविशील्ड की दोनों खुराक लग चुकी है, उन्हें 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटाइन नियम से भी छूट दे दी गई है। जिन लोगों को कोवाक्सिन की खुराक लगी है, उन्हें क्वारंटाइन रहना होगा।
अमेरिका : भारत से आवाजाही पर पाबंदी जारी है, लेकिन विद्यार्थियों वीजा पर यात्रा की जा सकती है। इसी तरह नौकरी पेशा व कुछ अन्य श्रेणी के लोगों को भी छूट दी गई है। इस बारे में कंपनियों व शिक्षा संस्थानों के नियमों का पालन करना होगा।
जर्मनी: भारतीय विद्यार्थियों को अभी आने की इजाजत नहीं दी गई है। भारत मे जर्मनी के राजदूत वाल्टर जे. लिंडर ने ट्वीट कर बताया कि चूंकि डेल्टा वेरिएंट तेजी से फैल रहा है, इसलिए यात्रा पाबंदी हटाना आसान नहीं है।