फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign tourists to visit India soon MHA announce allowing them expected within next 10 days

एलान जल्द: डेढ़ साल बाद विदेशी यात्रियों के लिए खुलेंगे भारत के दरवाजे, जारी होंगे इतने निशुल्क वीजा

Sun, 19 Sep 2021 02:22 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 19 Sep 2021 02:22 PM IST
सार

मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि विदेशी पर्यटकों को भारत आने देने की इजाजत दिये जाने के संबंध में एक औपचारिक घोषणा अगले दस दिन के भीतर की जा सकती है।

विज्ञापन
Foreign tourists to visit India soon MHA announce allowing them expected within next 10 days
भारत में पिछले साल मार्च में लगाया गया था राष्ट्रव्यापी लॉकडआउन, इसके बाद से ही विदेशी सैलानियों का आना बंद हो गया था। - फोटो : PTI (फाइल)

विस्तार

देश में कोरोना वायरस के मामलों में कमी को देखते हुए डेढ़ साल में पहली बार भारत जल्दी ही विदेशी पर्यटकों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण मार्च 2020 में लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से बुरी तरह प्रभावित पर्यटन, आतिथ्य और विमानन क्षेत्रों में नई जान डालने की कवायद में पहले पांच लाख विदेशी पर्यटकों को नि:शुल्क वीजा जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय के शीर्ष अधिकारी विदेशी पर्यटकों को देश में आने देने के लिए संभावित तारीख और तौर-तरीकों पर सभी हितधारकों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि विदेशी पर्यटकों को भारत आने देने की इजाजत दिये जाने के संबंध में एक औपचारिक घोषणा अगले दस दिन के भीतर की जा सकती है। यह फैसला देश में कोविड-19 के घटते मामलों के मद्देनजर लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को देश में कोरोना वायरस के 30,773 नए मामले सामने आए जबकि उपचाराधीन मामले 3.32 लाख से कम हो गए हैं। शनिवार तक देश में 80 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। पर्यटकों को 31 मार्च 2022 तक नि:शुल्क वीजा अथवा पांच लाख नि:शुल्क वीजा (दोनों में से जो पहले पूरा हो) जारी किया जायेगा । देश में ई-पर्यटक वीजा मार्च 2020 से नहीं जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed