{"_id":"5971248f4f1c1b69558b4670","slug":"foreign-tourists-can-now-book-tickets-a-year-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी टूरिस्ट अब एक साल पहले बुक करा सकेंगे रेल टिकट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विदेशी टूरिस्ट अब एक साल पहले बुक करा सकेंगे रेल टिकट
नवनीत शरण, नई दिल्ली
Updated Fri, 21 Jul 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
Indian Railway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी पर्यटकों के लिए रेल मंत्रालय ने नियमों में बदलाव करने का निर्णय लिया है। रेलवे के नये नियम के अनुसार अब विदेशी पर्यटक 365 दिन पहले ही भारत भ्रमण के लिए ट्रेन टिकट बुक करा सकेेंगे। हालांकि किराये में उन्हें किसी तरह की रियायत नहीं मिलेगी। रेल मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इस फैसले को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
अधिकारी का कहना है कि यह सुविधा यात्रा के दौरान आरक्षित टिकट न मिलने पर उन्हें धक्का खाने से बचाने के लिए दी गई है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय ने भारत भ्रमण की योजना बना रहे पर्यटकों को एक साल पहले ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
रेलवे ने यह भी तय किया है कि वे गतिमान, शताब्दी, राजधानी, दुरंतो ट्रेन के एक्जिक्यूटिव क्लास, एसी वन व टू में भी ऑनलाइन टिकट बुक करा सकेंगे। टिकट बुक कराने के लिए प्रत्येक यात्री दो सौ रुपये अतिरिक्त वसूला जाएगा। बुकिंग के दौरान विदेशी मेहमानों के पासपोर्ट नंबर व मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लिए जाएंगे।
विज्ञापन
बुकिंग सिर्फ इंटरनेशनल क्रेडिट व डेबिट कार्ड से किया जाएगा और मोबाइल नंबर पर टिकट की सूचना दी जाएगी। विदेशी पर्यटक अगर टिकट चेकर के सामने दिए गए पासपोर्ट पर वीजा को प्रदर्शित नहीं करता, तो उसे बिना टिकट माना जाएगा और उससे तीन गुना जुर्माना लिया जाएगा।
टूरिस्ट कोटा के तहत अगर उनका टिकट बुक नहीं होता है तो उनसे टिकट पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा। टिकट रद्द कराने की स्थिति में उसे 50 प्रतिशत राशि ही रिफंड मिलेगी। विदेशी पर्यटकों और एनआरआई को कोई रियायत नहीं मिलेगी।