फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ट्रेन गुजरते ही झट से खुलेगा रेलवे फाटक

ट्रेन गुजरते ही झट से खुलेगा रेलवे फाटक

Fri, 21 Jul 2017 02:03 AM IST
राजन राय
राजन राय Updated Fri, 21 Jul 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन गुजरते ही झट से खुलेगा रेलवे फाटक

विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे क्रासिंग पर अब फाटक खुलने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ट्रेन के गुजरते ही झट से फाटक खुल जाएगा। यह इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग वैरियर से संभव होगा। पूर्वोत्तर रेलवे की 30 रेलवे क्रासिंग पर यह सुविधा शुरू करने की योजना है। गोरखपुर-बस्ती मंडल की सात रेलवे क्रासिंग इस योजना में शामिल हैं। अगले महीने से इसको लेकर काम शुरू होने की संभावना है।
रेलवे क्रासिंग के फाटक को अभी मैनुअल तरीके से खोला और बंद किया जाता है। कंट्रोल रूम से सूचना आने के बाद रेलवे स्टॉफ (की मैन) चाभी लगाकर गेट खोलते हैं। इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग वैरियर के लगने से क्रासिंग का फाटक खुलने में वक्त नहंी लगेगा और जाम जैसी स्थिति से बचा जा सकेगा। वहीं गेट का लॉक फंसने का झंझट भी खत्म हो जाएगा। मैनुअल काम न होने से रेलवे को स्टॉफ भी कम रखना होगा। जिससे रेलवे को आर्थिक फायदा होगा।
विज्ञापन

यूं काम करेगा वैरियर

इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग वैरियर क्रासिंग के 180 मीटर पहले लगे सिग्नल से जुड़ा होता है। ट्रेन जब क्रासिंग के सिग्नल के पहले होती है तो कंट्रोल रूम की सूचना पर ऑपरेटर बटन दबाकर फाटक को गिरा देता है। फाटक गिरने के बाद ट्रेन को ऑटो ग्रीन सिग्नल मिल जाता है। इसी तरह ट्रेन के गुजरने पर सिग्नल मिलने पर ऑपरेटर फाटक को उठा देता है। बगैर सिग्नल के क्रासिंग केबिन में लगा बटन काम नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग वैरियर लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लक्ष्य के मुताबिक सभी क्रासिंग पर इसे लगाया जाएगा।
संजय यादव, सीपीआरओ एनईआर

यहां लगेगा इलेक्ट्रिक लिफ्टिंग वैरियर
स्थान संख्या
मरहरा 2
मंधाना जंक्शन 2
मुरसान 1
राती का नगला 1
सोनाई 1
राया 1
कासगंज 1
बस्ती 3
बभनान 2
स्वामी नरायन छपिया 2
मसकनवा 1
मनकापुर- 1
झैलाही 1
जरवल रोड 2
मऊ-खुरहट 1
मऊ-शाहगंज 3
इंदरा-फेफना 5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed