{"_id":"604778438ebc3e8d17722438","slug":"foreign-secretary-summoned-british-high-commissioner-for-tendentious-discussion-on-agricultural-reforms-in-india-in-the-british-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन : ब्रिटेन की संसद में किसान आंदोलन पर चर्चा को लेकर भारत सख्त, ब्रिटिश उच्चायुक्त को किया तलब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लंदन : ब्रिटेन की संसद में किसान आंदोलन पर चर्चा को लेकर भारत सख्त, ब्रिटिश उच्चायुक्त को किया तलब
Tue, 09 Mar 2021 06:59 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 09 Mar 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की संसद में भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर चर्चा होने के बाद विदेश सचिव ने ब्रिटिश उच्चायुक्त को तलब किया और इस गैरजिम्मेदाराना कदम का विरोध किया। विदेश सचिव ने विरोध जताते हुए कहा कि यह भारत का आंतरिक मामला है इसमें किसी अन्य देश को दखल देने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
बता दें कि ब्रिटेन की संसद में सोमवार को भारत में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर चर्चा हुई थी। ये चर्चा एक ऑनलाइन पेटिशन पर लाखों लोगों द्वारा मिले समर्थन के बाद हुई है। इस पेटिशन के माध्यम से ब्रिटिश सरकार से अपील की गई थी कि वो भारत सरकार पर आंदोलनरत किसानों की सुरक्षा और प्रेस फ्रीडम को सुनिश्चित करने के लिए दबाव बनाए। इस मुहिम की शुरुआत नवंबर महीने में हुई थी। जिस पर 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए थे।
विज्ञापन