फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Secretary Shringla says Vaccine initiative most pressing and valuable takeaway of Quad meet

क्वाड नेताओं का सम्मलेन: विदेश सचिव श्रृंगला बोले, 'क्वाड टीका पहल' सबसे महत्वपूर्ण

Fri, 12 Mar 2021 10:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 12 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Foreign Secretary Shringla says Vaccine initiative most pressing and valuable takeaway of Quad meet
हर्षवर्द्धन शृंगला - फोटो : Social Media

क्वाड देशों के नेताओं के शुक्रवार को हुए पहले सम्मलेन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भाग लिया। इस सम्मलेन का एजेंडा कोरोना वायरस के टीके, जलवायु परिवर्तन, उभरती प्रौद्योगिकियों जैसे मुद्दों पर रहा। 

विज्ञापन


इस सम्मेलन से निकले परिणामों को लेकर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि 'क्वाड टीका पहल' सबसे ज्यादा जरूरी और मूल्यवान है। विदेश सचिव ने कहा कि क्वाड राष्ट्रों ने अपने वित्तीय संसाधनों, विनिर्माण क्षमताओं और साजो-सामान(लाजिस्टिकल) क्षमता को साझा करने की योजना पर सहमति व्यक्त की है।
विज्ञापन


हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि इस क्वाड टीका पहल का उद्देश्य  हिंद-प्रशांत क्षेत्र में कोविड-19 टीकों के विनिर्माण और वितरण में तेजी लाना है, जिससे सबकी मदद की जा सके। विदेश सचिव ने आगे कहा कि भारत इस क्वाड टीका पहल का स्वागत करता है क्योंकि यह हमारी अपनी विनिर्माण क्षमताओं को मान्यता देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed