फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Secretary Harsh Vardhan Shringla says S400 supplies begun this month and will continue to happen after meeting with Russian Ministers during Vladimir Putin India visit

India-Russia Relations: रूस ने शुरू की एस-400 मिसाइल प्रणाली की आपूर्ति, दोनों देशों के बीच 28 समझौतों पर सहमति

Mon, 06 Dec 2021 10:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 06 Dec 2021 10:16 PM IST
सार

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने सोमवार की शाम को बताया कि भारत यात्रा पर आए रूस के राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री के साथ हुई बैठकों में कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

विज्ञापन
Foreign Secretary Harsh Vardhan Shringla says S400 supplies begun this month and will continue to happen after meeting with Russian Ministers during Vladimir Putin India visit
हर्षवर्धन श्रृंगला (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत यात्रा पर आए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत की। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने रूसी समकक्ष सर्गी शोयगु के साथ और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने समकक्ष सर्गी लैवरोव के साथ बैठक की। इसके बाद दोनों देशों के रक्षा और विदेश मंत्रियों ने टू प्लस टू वार्ता भी की। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बारे में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने जानकारी दी है।

विज्ञापन


एस-400 मिसाइल प्रणाली को लेकर श्रृंगला ने कहा कि टू प्लस टू वार्ता के दौरान यूक्रेन सैन्य गतिविधियों के संबंध में रूसी पक्ष ने इस स्थिति पर संक्षिप्त जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि एस-400 की आपूर्ति शुरू हो चुकी है और जारी रहेगी। श्रृंगला ने आगे कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन का हमारे वार्षिक सम्मेलन के लिए भारत आने का फैसला दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों और प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनके निजी संबंधों के महत्व को दर्शाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान 28 समझौते या समझौता ज्ञापन संपन्न हुए। समझौतों में व्यापार, ऊर्जा, संस्कृति, बौद्धिक संपदा, जनशक्ति, बैंकिंग में साइबर हमला, अकाउंटेंसी आदि क्षेत्र शामिल हैं। भारत और रूस ने अगले 10 वर्षों के लिए रक्षा क्षेत्र में सहयोग के एक कार्यक्रम पर भी हस्ताक्षर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीकाकरण प्रमाणपत्र की पारस्परिक मान्यता पर हुई बात
श्रृंगला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस में भारतीय समुदाय के हित के लिए, खास तौर पर कोरोना वायरस महामारी के दौरान, कदम उठाने के लिए राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद कहा। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच यात्रा व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए टीकाकरण प्रमाणपत्र की पारस्परिक मान्यता की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया। इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने और निवेश के मुद्दों पर भी बातचीत हुई।

दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ा, निवेश पर भी हुई चर्चा
विदेश सचिव ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले भारत और रूस के बीच कारोबार में इजाफा देखने को मिला है। दोनों देश इस ओर और कदम बढ़ाने के अवसर तलाश रहे हैं। कारोबार और निवेश को लेकर कुछ निश्चित योजनाएं हैं। इनमें जलमार्ग, उर्वरक, कोयला, स्टील, कुशल मैनपावर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाला कोयला आपसी सहयोग के लिए एक प्रमुख क्षेत्र के तौर पर उभरा है।


दोनों देशों ने 'सांस्कृतिक सहयोग' को बताया महत्वपूर्ण
उन्होंने कहा कि भारत ने तेल और गैस के साथ पेट्रोकेमिकल्स के क्षेत्र में भी निवेश बढ़ाने में रुचि व्यक्त की। हम रूस से साथ अपने बौद्ध समुदाय को जोड़ने की ओर काम कर रहे हैं। रूस में लगभग डेढ़ करोड़ बौद्ध धर्म के अनुयायी निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि यह समुदाय तीर्थयात्रा आदि के लिए भारत की ओर काफी रुचि रखता है। श्रृंगला ने कहा कि इन सब स्थितियों को देखके हुए दोनों देशों के लिए सांस्कृतिक सहयोग भी बहुत महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed