फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Foreign Secretary Harsh V Shringla arrives in Nepal for a 2-day official visit

नेपाल के पीएम ओली से मिले विदेश सचिव श्रृंगला, आपसी सहयोग बढ़ाने पर जताई सहमति

Thu, 26 Nov 2020 06:00 PM IST
अनिल पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: अनिल पांडेय Updated Thu, 26 Nov 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Foreign Secretary Harsh V Shringla arrives in Nepal for a 2-day official visit
भारत के विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने की नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली से मुलाकात - फोटो : ANI

भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने नेपाली शीर्ष नेतृत्व से गुरुवार को मुलाकात की और दोनों देशों ने परस्पर सहयोग बढ़ाने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई। इस दौरान श्रृंगला ने अपने नेपाली समकक्ष के साथ विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर ‘सार्थक बातचीत’ की।

विज्ञापन


सीमा रेखा को लेकर विवाद को लेकर दोनों देशों के संबंधों में तनाव आने के बीच श्रृंगला की पहली नेपाल यात्रा पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वह विदेश सचिव भरत राज पौडयाल के निमंत्रण पर आए हैं। प्रधानमंत्री के प्रेस सलाहकार सूर्य थापा के अनुसार, श्रृंगला ने प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली से उनके आधिकारिक निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।
विज्ञापन



श्रृंगला ने नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली से भी मुलाकात की और कोविड-19 महामारी को रोकने में मदद के लिए भारत की सहायता के तहत एंटी-वायरस दवाई रेमेडिसविर की 2,000 से अधिक शीशियां उन्हें सौंपी। इससे पहले उन्होंने अपने नेपाली समकक्ष से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


काठमांडू में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर कहा, 'विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला और भरत राज पौडयाल के बीच सार्थक बातचीत हुई। बैठक में उन्होंने द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की और परस्पर हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।' दूतावास ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'दोनों पक्षों ने विभिन्न द्विपक्षीय परियोजनाओं और पहल पर हुई प्रगति की सराहना की। आपसी सहयोग को बढ़ाने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई गई।'

उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, 'हमने काफी सार्थक और उपयोगी बातचीत की। द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दों सहित कई सारे मुद्दों पर हमने चर्चा की और यह हमारे सहयोग के बहुआयामी और व्यापक स्वरूप को प्रदर्शित करता है। हम दोनों सहयोग के कुछ क्षेत्रों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न कदमों पर सहमत हुए।'

नेपाली विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि दोनों विदेश सचिवों ने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। इसके अलावा विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने गुरुवार को नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली को कोविड-19 के खिलाफ जंग में चिकित्सकीय सहायता प्रदान की। इस बात की जानकारी नेपाल के विदेश मंत्रालय ने दी। बता दें कि विदेश सचिव श्रृंगला अपनी दो दिवसीय यात्रा पर नेपाल पहुंचे हैं।

वहीं, विदेश सचिव हर्षवर्धवन श्रृंगला ने देर शाम राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से भी मुलाकात की।
 

कोरोना महामारी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बड़ी बाधा : श्रृंगला

भारत के विदेश सचिव हर्षवर्द्धन श्रृंगला ने कहा कि कोरोना महामारी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल इसके विपरीत असर का अपवाद नहीं हैं। उन्होंने स्वास्थ्य संकट से मुकाबला करने के लिए द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर बृहद् सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली को एंटी वायरस दवा रेमडेसिविर की दो हजार शीशी सौंपने के बाद श्रृंगला बात कर रहे थे। कोविड-19 महामारी से निपटने में हिमालयी देश को भारत की तरफ से जारी सहयोग के तहत उसे रेमडेसिविर सौंपी गयी।

दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को लेकर द्विपक्षीय संबंधों में आई कड़वाहट के बाद नेपाल के विदेश सचिव भरत राज पौडयाल के निमंत्रण पर श्रृंगला नेपाल के पहले दौरे पर आए हैं। उन्होंने कहा, 'कोविड-19 अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बड़ी बाधा है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद दुनिया ने इस तरह का संकट नहीं देखा था। हमारे दोनों देश कोविड-19 के विपरीत असर का अपवाद नहीं हैं।'

श्रृंगला गुरुवार को नेपाल पहुंचे

श्रृंगला गुरुवार की सुबह त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय संवाददाताओं से कहा, 'मैं यहां पहले भी आना चाहता था लेकिन कोविड-19 के चलते नहीं आ सका था। यहां आकर मैं बहुत खुश हूं। मैं काठमांडू पहले भी आया हूं, हालांकि विदेश सचिव के तौर पर यह मेरी पहली नेपाल यात्रा है। हमारे सबंध बहुत मजबूत हैं। इस रिश्ते को और प्रगाढ़ करने का हमारा प्रयास होगा।'

उन्होंने कहा, 'मैं नेपाल की सरकार और विदेश सचिव को गर्मजोशी से किए गए इस स्वागत के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हम महत्वपूर्ण मुद्दों पर बैठक करने वाले हैं। मेरी पहली मुलाकात नेपाल के विदेश सचिव से होगी और उसके बाद मैं विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली से भेंट करूंगा। मैं काठमांडू में गणमान्य व्यक्तियों से भी मुलाकात करूंगा।' नेपाली विदेश मंत्रालय ने इस सप्ताह एक वक्तव्य जारी कर कहा था कि यह दौरा दोनों पड़ोसी देशों के बीच जारी उच्च स्तरीय बातचीत का एक हिस्सा है।

श्रृंगला ने कहा कि वर्ष 2015 में आए भूकंप के केंद्र गोरखा में पचास हजार घरों का निर्माण कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया था जिनमें से चालीस हजार घरों का निर्माण पूरा हो चुका है। श्रृंगला, तिब्बत सीमा पर स्थित मनंग जिले में एक बौद्ध मठ का उद्घाटन भी करेंगे जिसका पुनर्निर्माण भारत की सहायता से किया गया है।

इस बीच, श्रृंगला के भारत लौटने के कुछ समय बाद ही चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंगे के नेपाल दौरे पर आने का कार्यक्रम निर्धारित है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने यहां जानकारी दी। वेई रविवार को यहां चार दिवसीय दौरे पर आ सकते हैं, हालांकि यात्रा की तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed