फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Officer JP Singh Summoned by Pakistan

बदमिजाज पाक की सीनाजोरी, बोला- भारत कर रहा LOC पर फायरिंग, भेजा समन

Wed, 19 Jul 2017 02:31 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Wed, 19 Jul 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
Foreign Officer JP Singh Summoned by Pakistan
नवाज शरीफ

एक तरफ सीमा पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता, दूसरी तरफ भारत पर ही फायरिंग का आरोप लगा रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भारत के डिप्टी कमिश्नर जेपी सिंह को समन किया है, LoC पर फायरिंग का आरोप लगाकर भारतीय कमिश्नर को समन किया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन



ये मामला तब सामने आया है जब पाकिस्तान बार बार सीजफायर का उल्लंघन करता है। पाकिस्तान की ओर से एलओसी से सटे तमाम इलाकों में लगातार तीसरे दिन सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है। दो दिन से पाकिस्तानी सेना के द्वारा एलओसी से सटे तमाम इलाकों में गोलाबारी के बाद बुधवार को भी पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी का भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा भी मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तानी गोलाबारी के कारण एलओसी से सटे करीब 150 गांवो के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं पाकिस्तानी सेना द्वारा बुधवार को भी एक बार फिर रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया है। 


पाकिस्तान की ओर से बुधवार को पुंछ और राजोरी जिले से सटे मंजाकोट व राजधानी सेक्टरों में मोर्टार दागे गए हैं। पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी में पुंछ एक शख्स के घायल होने की खबरें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed