फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Ministry said: Pakistan told lies, Indian soldiers did not fire on UN vehicle

पाकिस्तान ने बोला था झूठ, यूएन के वाहन पर नहीं की थी भारतीय जवानों ने फायरिंग: विदेश मंत्रालय

Mon, 21 Dec 2020 03:23 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 21 Dec 2020 03:23 AM IST
विज्ञापन
Foreign Ministry said: Pakistan told lies, Indian soldiers did not fire on UN vehicle
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव - फोटो : ANI

भारतीय सेना को लेकर झूठे बयान देने के लिए समय-समय पर किरकिरी होने के बावजूद पाकिस्तान ने फिर ऐसा ही काम किया है। भारतीय जवानों की तरफ से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संयुक्त राष्ट्र के वाहन पर फायरिंग करने के पाकिस्तान के आरोप झूठे साबित हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा, इस मामले की विस्तृत जांच करने के बाद पाकिस्तान के दावे तथ्यात्मक तौर पर ‘गलत और झूठे’ निकले हैं।

विज्ञापन


भारत ने जांच कराने के बाद साबित किया पड़ोसी देश का झूठ, पाकिस्तान ने किया था दावा
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र में यूएन कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी जिम्मेदारी में पाकिस्तान फेल साबित हुआ है। भारत के खिलाफ लगातार निराधार और मनगढ़ंत आरोप लगाने के बजाय पाकिस्तान को अपनी खामियों की जिम्मेदारी से जांच करानी चाहिए। पाकिस्तान ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि भारतीय जवानों ने एलओसी के चिरिकोट सेक्टर में यूएन सैन्य पर्यवेक्षकों की गाड़ियों पर फायरिंग की है। केंद्र सरकार के सूत्रों ने इन आरोपों को उसी दिन खारिज कर दिया था। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के आरोपों के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि भारत ने इन गलत बयानियों पर पाकिस्तानी पक्ष को अपने निष्कर्षों और विचारों से भी अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा, हमारे जवान उस क्षेत्र में यूएन सैन्य पर्यवेक्षकों के आगमन के बारे में जानते थे और उन्होंने आरोप लगाई गई फायरिंग को अंजाम नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed