{"_id":"608f16928ebc3e908b372e16","slug":"foreign-ministry-pm-modi-to-release-future-roadmap-for-bilateral-relations-in-meeting-with-british-prime-minister-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश मंत्रालय: पीएम मोदी कल ब्रिटिश प्रधानमंत्री संग बैठक में जारी करेंगे द्विपक्षीय रिश्तों का भावी रोडमैप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विदेश मंत्रालय: पीएम मोदी कल ब्रिटिश प्रधानमंत्री संग बैठक में जारी करेंगे द्विपक्षीय रिश्तों का भावी रोडमैप
Mon, 03 May 2021 02:46 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 03 May 2021 02:46 AM IST
सार
- विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दोनों देशों के आपसी हित के लिए वैश्विक और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने और बहुआयामी रणनीतिक रिश्तों को मजबूत करने का एक अहम मौका होगा
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, बोरिस जॉनसन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान दोनों नेता बृहद द्विपक्षीय रिश्तों के आगामी 10 वर्षों के लिए एक रोडमैप भी जारी करेंगे।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दोनों देशों के आपसी हित के लिए वैश्विक और क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ाने और बहुआयामी रणनीतिक रिश्तों को मजबूत करने का एक अहम मौका होगा। इससे अगले एक दशक में पांच अहम क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन के सहयोग और गहरे होंगे।
विज्ञापन
ये पांच प्रमुख क्षेत्र हैं लोगों से लोगों के संपर्क, व्यापार एवं समृद्धि, रक्षा और सुरक्षा, जलवायु एवं स्वास्थ्य। उल्लेखनीय है कि जॉनसन पिछले महीने भारत आने वाले थे, लेकिन कोरोना महामारी के कारण उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया था।
विज्ञापन