फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Ministry condemn the statements by Pakistani leadership on matters internal to India

भारत में हिंसा उकसाने और जिहाद भड़काने का काम कर रहा है पाकिस्तान: विदेश मंत्रालय

Thu, 29 Aug 2019 05:47 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 29 Aug 2019 05:47 PM IST
सार

  • कश्मीर पर पाकिस्तान के रवैये पर विदेश मंत्रालय की प्रेस कांफ्रेंस 
  • हिंसा फैलाने की कोशिश में लगा है पाकिस्तान : विदेश मंत्रालय
  • पाक का रवैया गैर-जिम्मेदाराना, कश्मीर हमारा आतंरिक मामला : विदेश मंत्रालय 
  • पाक के मिसाइल टेस्ट के बारे में हमें जानकारी है : विदेश मंत्रालय 

विज्ञापन
Foreign Ministry condemn the statements by Pakistani leadership on matters internal to India
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय विदेश मंत्रालय ने आज पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर उसके गैर लगातार जिम्मेदाराना रवैये पर घेरा। विदेश मंत्रालय ने कश्मीर मुद्दे पर पाक मंत्री के यूएन को लिखे पत्र से लेकर उकसाऊ बयानबाजी और मिसाइल परीक्षण तक उसे खरी-खरी बातें सुनाईं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान भारत में हिंसा को उकसाने और जिहाद भड़काने का काम कर रहा है। 

विज्ञापन


प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि हम भारत के अंदरूनी मामलों पर पाकिस्तानी नेतृत्व द्वारा हाल में दिए गए बयानों की निंदा करते हैं। पाकिस्तान के मंत्री शिरीन मजारी द्वारा संयुक्त राष्ट्र को भेजे गए पत्र के बारे में रवीश कुमार ने कहा कि इस पत्र की कीमत उस कागज से भी कम है जिस पर यह लिखा गया है। इस पर कोई प्रतिक्रिया देने का कोई महत्व नहीं है।
विज्ञापन

कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के रवैये पर विदेश मंत्रालय की ओर से आज एक प्रेसवार्ता आयोजित की गई। यहां विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान हिंसा फैलाने की कोशिश में है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का यह रवैया गैर जिम्मेदाराना है और कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है। पाकिस्तान द्वारा मिसाइल परीक्षण के बारे में विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमें इसकी जानकारी है। 

'जम्मू-कश्मीर में आ रहे सकारात्मक बदलाव'

जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर रवीश कुमार ने कहा कि राज्य के किसी भी अस्पताल से दवाई या किसी अन्य वस्तु की कमी की एक भी शिकायत सामने नहीं आई है। एक भी जान नहीं गई है, एक भी गोली नहीं चलाई गई है। जमीनी स्तर पर धीरे-धीरे लेकिन सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं।  

'भारत में आतंकी भेजने की कोशिश में पाक'

रवीश कुमार ने कहा कि हमें जानकारी है कि हर बार जब हम पाकिस्तान को अपनी चिंताएं बताते हैं तो वह आतंक का इस्तेमाल करता है। हमें जानकारी मिली है कि पाकिस्तान भारत में आतंकी भेजने की कोशिश कर रहा है। हम मांग करते हैं कि पाकिस्तान अपनी जमीन पर पल रहे आतंकी संगठनों के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई करे। 



'सामान्य पड़ोसी की तरह बर्ताव करे पाकिस्तान'

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लिए जरूरी है कि वह अब एक सामान्य पड़ोसी की तरह बर्ताव करे। एक सामान्य पड़ोसी क्या करता है। वह पड़ोसी देश में आतंकी नहीं भेजता। सामान्य बातचीत करता है, व्यापार करता है। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। 

'लगातार भड़काऊ बयान' 

रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भड़काऊ बयान दे रहा है। भड़काऊ बयानों में भारत में हिंसा को उकसाना और जिहाद का आह्वान करना शामिल है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed