श्रीलंका बम धमाकों में तीन भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री सुषमा ने दी जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका में रविवार को ईस्टर के दौरान होटलों और चर्चों को निशाना बनाकर किए गए भयावह बम धमाकों में मारे गए लोगों में तीन भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार रात को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
उन्होंने ट्वीट किया कि कोलंबो में भारतीय उच्चायोग ने बताया है कि नेशनल हॉस्पिटल ने तीन भारतीयों की मौत हुई है। इनके नाम लक्ष्मी, नारायण चंद्रशेखर और रमेश है। हम अन्य जानकारी का पता लगा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, कुछ अन्य भारतीयों के भी मारे जाने की बात कही जा रही है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
Indian High Commission in Colombo has conveyed that National Hospital has informed them about the death of three Indian nationals. Their names are Lokashini, Narayan Chandrashekhar and Ramesh. We are ascertaining further details. /3
विज्ञापन विज्ञापन— Chowkidar Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) April 21, 2019
गौरतलब है कि रविवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के अलावा तटीय शहर नेगेंबो और बट्टिकलोआ में हुए कुल आठ धमाकों में 215 लोगों की मौत हो गई, जबकि 500 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं।
मृतकों में केरलवासी भी शामिल
मरने वालों में एक केरलवासी भी शामिल है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विस्फोटों की निंदा करते हुए कहा कि यह दुनिया में साम्प्रदायिक हिंसा को समाप्त करने का समय है। उन्होंने कहा कि कासरगोड निवासी पी एस रसिना (58) के शव को जल्द से जल्द वापस लाने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं।विज्ञप्ति में विजयन ने कहा, ‘एनओआरकेए के अधिकारी उच्चायुक्त कार्यालय और रिश्तेदारों से संपर्क में हैं।’ उन्होंने कहा, ‘हमें इस बात को ध्यान में रखने की जरूरत है कि ईस्टर के दिन हुआ हमला सांप्रदायिक हिंसा को दर्शाता है।’ उन्होंने कहा, ‘यह देशों को सांप्रदायिक हिंसा के कब्जे से बचाने का समय है। हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ है जिन्होंने अपनों को खोया है।’ रिपोर्ट के अनुसार, कोलंबो की शांगरी-लॉ होटल में रसिना ठहरी हुई थी और वहां विस्फोट में उनकी मौत हो गयी।
श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने अपने नागरिकों की सहायता के लिए पांच हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। 94777903082, 94112422788, 94112422789, 94777902082, 94772234176बर्बरता बर्दाश्त नहीं, पीएम मोदी ने की मदद की पेशकश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में हुए बम धमाकों की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाल सिरिसेना और प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे से फोन पर बात की और गहरी संवेदना जताई। पीएम ने कहा कि हमारे क्षेत्र में इस तरह की बर्बरता के लिए कोई स्थान नहीं है। भारत संकट की इस घड़ी में श्रीलंका और वहां के लोगों के साथ खड़ा है। हम श्रीलंका की हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।