{"_id":"64978d566803465ce90cf4a4","slug":"foreign-minister-jaishankar-said-second-phase-of-passport-service-program-will-start-soon-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"EAM: विदेश मंत्री बोले- जल्द शुरू होगा पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम का दूसरा चरण, आसानी से मिल सकेगा Passport","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
EAM: विदेश मंत्री बोले- जल्द शुरू होगा पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम का दूसरा चरण, आसानी से मिल सकेगा Passport
Sun, 25 Jun 2023 06:12 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 25 Jun 2023 06:12 AM IST
सार
पासपोर्ट सेवा दिवस के मौके पर जारी एक संदेश में विदेश मंत्री ने कहा कि पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम का दूसरा चरण (पीएसपी-वर्जन 2.0) जल्द शुरू होगा, जिसमें नए और अपग्रेडेड ई-पासपोर्ट जारी करने की सुविधा शामिल होगी।
विज्ञापन
भारतीय पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में 2014 में महज 77 पासपोर्ट सेवा केंद्र होते थे और अब इनकी संख्या सात गुना बढ़कर 523 हो गई है। इससे पासपोर्ट बनने में लगने वाला समय तो घटा ही है, इसे बनवाने की प्रक्रिया भी कम जटिल हुई है। अब, आने वाले दिनों में नागरिकों को और भी कम समय में विश्वसनीय और आसान पासपोर्ट सुविधा उपलब्ध होगी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को यह भरोसा दिलाने के साथ ई-पासपोर्ट को लेकर भी बड़ा एलान किया।
पासपोर्ट सेवा दिवस के मौके पर जारी एक संदेश में विदेश मंत्री ने कहा कि पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम का दूसरा चरण (पीएसपी-वर्जन 2.0) जल्द शुरू होगा, जिसमें नए और अपग्रेडेड ई-पासपोर्ट जारी करने की सुविधा शामिल होगी। उन्होंने कहा, हम नागरिकों को समय पर, विश्वसनीय, सुलभ और पारदर्शिता तथा कुशलता के साथ पासपोर्ट और संबंधित सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ ही विदेश मंत्री ने देश और विदेश में पासपोर्ट जारी करने की सेवा से जुड़े अधिकारियों से कहा कि वे इस प्रतिबद्धता पर अमल को आगे बढ़ाएं। जयशंकर ने कहा, पासपोर्ट सेवा दिवस इस मोर्चे पर जो हासिल हुआ, उसका जायजा लेने और ये सेवाएं मुहैया कराने में उच्चतम मानक स्थापित करने के प्रयास के भारत के संकल्प को पुष्ट करने का एक मौका है।
ईज की पहल
विदेश मंत्री ने बताया कि नागरिकों के लिए ईज ऑफ लिविंग को बढ़ाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप पासपोर्ट सेवा में ईज (ईएएसई) की पहल की जा रही है। इसमें डिजिटल इकोसिस्टम के साथ इनहांस्ड यानी उन्नत पासपोर्ट सेवाएं प्रदान करना शामिल है। इसके अलावा ए यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त सेवाएं देना, एस यानी स्मूदर (सुविधाजनक) विदेश यात्रा के लिए चिप आधारित ई-पासपोर्ट मुहैया कराना और ई यानी इनहांस्ड डाटा सुरक्षा से जुड़ी यह पहल ईज का नया प्रतिमान स्थापित करेगी।
विज्ञापन
ई-पासपोर्ट में लगी होगी चिप
नए चरण में शामिल उन्नत ई-पासपोर्ट में डाटा अधिक सुरक्षित रखने की व्यवस्था होगी। विदेश यात्रा आसान बनाने के लिए पासपोर्ट में चिप सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। इसमें एआई का इस्तेमाल पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया और भी ज्यादा आसान बनाएगा। पासपोर्ट में लगी चिप पर उपयोगकर्ता का पूरा ब्योरा होगा। इससे नकली पासपोर्ट बन पाना लगभग नामुमकिन हो जाएगा। शुरू में करीब 10 लाख ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे और दिखने में लगभग उसी तरह के होंगे।