फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Foreign Media On Yogi Adityanath: India's most populous state on the way of Hinduism

हिंदुत्व की राह पर भारत का सबसे बड़ा राज्य : विदेशी मीडिया

Mon, 20 Mar 2017 08:37 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Mon, 20 Mar 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
Foreign Media On Yogi Adityanath: India's most populous state on the way of Hinduism
योगी आदित्यनाथ

यूपी के नए मुख्यमंत्री की शपथ को पूरे विश्व के मीडिया में स्थान मिला है। सीएम के बतौर योगी आदित्यनाथ के नाम की घोषणा के बाद रविवार शाम उनके शपथ कार्यक्रम को अधिकांश देशों में हिंदू धार्मिक नेता की शपथ के रूप में पेश किया गया। गोरखपुर से सटे नेपाल में उन्हें एक अच्छे नेता के रूप में माना जा रहा है जबकि पाकिस्तान में उन्हें हिंदू कट्टरपंथी और मुस्लिम विरोधी बताया गया है।

विज्ञापन


हालांकि ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने योगी की छवि को मुस्लिम विरोधी बताया, लेकिन यह भी कहा कि अब वह सरकार के मुखिया हैं और सुशासन से बंधे होने के कारण कट्टर छवि से बचने की कोशिश करेंगे। अखबार ने कहा कि योगी की छवि मुस्लिम विरोधी भावनाओं को उभारने वाली रही है। हालांकि गोरखपुर में योगी द्वारा मुसलमानों के लिए किए जाने वाले सामाजिक कामों की तारीफ की।
विज्ञापन


नेपाल में योगी को लेकर उत्साह देखा गया। चूंकि 2015 में योगी ने नेपाल को धर्मनिरपेक्ष देश घोषित करने का विरोध करते हुए उसे हिंदू राष्ट्र बनाने की अपील की थी इसलिए यहां उनकी छवि अलग मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'अब विकास की बागडोर एक संत के हाथ में आ गई'

Foreign Media On Yogi Adityanath: India's most populous state on the way of Hinduism
योगी आदित्यनाथ

नेपाल के बड़े अखबार ‘दि हिमालयन टाइम्स’ ने कहा कि एक महंत का सीएम के बतौर आना यह संकेत है कि मोदी हिंदू भारत की तरफ देश को ले जाना चाहते हैं। ‘ऑस्ट्रेलियन आनलाइन’ ने योगी की शपथ को मुख्य पेज पर स्थान देते हुए कहा है कि अब विकास की बागडोर एक संत के हाथ में आ गई है। जर्मनी की प्रसिद्ध रेडियो सेवा ‘दाइचे वेले’ ने अपनी वेबसाइट पर इस खबर को सबसे बड़ी खबर के बतौर प्रस्तुत किया और कहा कि एक गेरुआ वस्त्रधारी अब भारत के ऐसे राज्य की कमान संभालेगा जहां से होकर सत्ता का रास्ता केंद्र की तरफ जाता है। यह 2019 की तैयारी है। 

पाकिस्तान ने योगी को हिंदू कट्टरपंथी और मुस्लिम विरोधी नेता बताते हुए मुख्य पेज पर स्थान दिया है। कराची से प्रकाशित ‘डॉन’ ने कहा है कि भारत की सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य में एक हिंदू कट्टरपंथी बनेगा मुख्यमंत्री। इस्लामाबाद के ‘द न्यूज’ ने भी यूपी के सीएम को मुस्लिमों के खिलाफ बयान देने वाला कट्टरपंथी महंत बताया है। लाहौर से प्रकाशित ‘डेली टाइम्स’ और बलूचिस्तान के ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने भी योगी को मुस्लिम विरोधी बताया।

आतंकवाद के अलावा और भी कई मुद्दों का शीघ्र हो हल : पाकिस्तान

Foreign Media On Yogi Adityanath: India's most populous state on the way of Hinduism
भारत और पाकिस्तान का ध्वज

भारत में पाक के उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने कहा है कि आतंकवाद मामले पर द्विपक्षीय बातचीत के अलावा और भी कई मुद्दे हैं जिन पर भारत-पाक को जल्द समाधान ढूंढना चाहिए। उन्होंने दोनों देशों से ऐसे सभी मामलों पर फोकस करते हुए जल्द समाधान ढूंढने की अपील की है।

प्रसिद्ध पाकिस्तानी अखबार ‘डॉन’ ने यह समाचार प्रकाशित करते हुए कहा कि बासित का यह बयान यूपी में कट्टरपंथी छवि वाले हिंदू महंत के शपथ लेने के ठीक एक दिन बाद आया है, इसलिए इसका महत्व अधिक है। ‘डॉन’ के मुताबिक संभवतया पाकिस्तानी उच्चायुक्त को भारत के सबसे बड़े राज्य में कट्टरपंथ के हावी होने से भारत-पाक संबंधों में अड़चन बढ़ने की आशंका दिखाई देती हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed