फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FORDA stop strike after meet health minister

Doctor Murder Case: स्वास्थ्य मंत्री ने की फोर्डा प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक, मांगों पर बनी सहमति; हड़ताल खत्म

Tue, 13 Aug 2024 08:05 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Tue, 13 Aug 2024 08:05 PM IST
सार

फोर्डा के अध्यक्ष अविरल माथुर ने कहा कि हमने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की और अपनी मांगें रखीं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह डॉक्टरों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण को लेकर पहल करेंगे।

विज्ञापन
FORDA stop strike after meet health minister
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को मांग पत्र सौंपते फोर्डा प्रतिनिधिमंडल के सदस्य। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जूनियर डॉक्टर की हत्या के बाद पूरे देश में सुरक्षा और संरक्षा की मांग को लेकर चल रही डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंगलवार शाम को फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। इसमें तमाम मांगों को लेकर सहमति बनी।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अविरल माथुर ने कहा कि हमने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की और अपनी मांगें रखीं। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह डॉक्टरों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण को लेकर पहल करेंगे। जल्द ही हमारी मांगों को पूरा किया जाएगा। हम इसका हिस्सा होंगे। हमारी सभी मांगें मान ली गई हैं। इसलिए फोर्डा ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


बता दें कि फोर्डा ने केंद्रीय गृहमंत्री को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की थी। फोर्डा ने केंद्रीय गृहमंत्री को पांच मांगों को लेकर पत्र लिखा था। इसमें पहली मांग रेजीडेंट डॉक्टरों को सुविधा देने की है। दूसरी मांग आरजी कर मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदार अधिकारियों का इस्तीफा लिया जाए। इसमें प्रिंसिपल, एमएसवीपी, डीन, पल्मोनरी मेडिसिन के एचओडी, आरजी कर के एमसी एंड एच पुलिस चौकी के एसीपी शामिल हैं। क्योंकि ये सभी ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर की गरिमा की रक्षा नहीं कर सके। डॉक्टरों ने तीसरी मांग की है कि डॉक्टरों के साथ पुलिस क्रूरता बंद की जाए। चौथी मांग मृतका  को त्वरित न्याय दिलाया जाए। इसके अलावा स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल और विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोर्डा इंडिया के अध्यक्ष डॉ. अविरल माथुर ने कहा था कि हर किसी को घटना की निंदा करनी चाहिए। हमने देशव्यापी हड़ताल के लिए फोर्डा के तहत एक नोटिस जारी किया था। हमने कुछ मांगें की थीं। जब हमारी मांगें पूरी हो जाएंगी तो हम हड़ताल खत्म कर देंगे। लेकिन अब तक हमारी मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। इसलिए हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि मरीजों को परेशानी हो। मरीजों की सुविधा के लिए आपातकालीन सेवाएं जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed