{"_id":"5b4b9bd74f1c1b572f8b4945","slug":"for-the-first-time-the-all-defence-forces-of-the-indo-us-will-joint-military-exercise","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार भारत-अमेरिका की तीनों सेनाएं करेंगी संयुक्त सैन्य अभ्यास","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पहली बार भारत-अमेरिका की तीनों सेनाएं करेंगी संयुक्त सैन्य अभ्यास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और अमेरिका के बीच तीनों सेनाओं का सैन्य अभ्यास साल के अंत तक हो सकता है। दोनों देशों के रक्षा मंत्रालय इसको लेकर प्रारूप तैयार करने में लगे हैं। रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। भारत और अमेरिकी सैन्य बलों की तीनों सेनाएं एक-दूसरे के साथ अलग-अलग सैन्य अभ्यास करती रही हैं। यह पहली बार है जब दोनों देशों की थल, वायु और नौ सेनाएं संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगी।
विज्ञापन
सितंबर की ‘टू प्लस टू’ वार्ता में हो सकता है फैसला
इस मुद्दे पर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो व रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस के साथ सितंबर में होने वाली ‘टू प्लस टू’ वार्ता में चर्चा संभव है। इससे पहले इस मामले में अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस की पिछले वर्ष हुई भारत यात्रा के दौरान निर्मला सीतारमण के साथ विस्तार से चर्चा हुई थी।
विज्ञापन
पहली बार रूस के साथ हुआ था संयुक्त सैन्य अभ्यास
यह भारत का दूसरा ऐसा अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास है जिसमें तीनों सेनाएं शामिल होंगी। पिछले साल तीनों भारतीय सेनाओं ने रूस मे इंद्र-2017 द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास के तहत रूसी सेनाओं के साथ सम्मिलित रूप से हिस्सा लिया था। इसमें भारतीय सेना के 350 जवान, वायुसेना के 80 जवान शामिल हउए थे। वहीं नौसेना की तरफ से दो आईएल 76 एयरक्राफ्ट, एक फ्रिगेट और एक कॉरवेट ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन