फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   For the first time, astronauts will also learn yoga, official announcement of 10th International Yoga Day

Yog Diwas: पहली बार अंतरिक्ष यात्री भी सीखेंगे योग, 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आधिकारिक घोषणा

Wed, 19 Jun 2024 05:27 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 19 Jun 2024 05:27 AM IST
सार

10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अंतरिक्ष यात्री भी इस बार योग करते हुए दिखाई देंगे। केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने बताया कि ‘योगा फॉर स्पेस’ नाम से एक अनूठी पहल आयोजित की जा रही है

विज्ञापन
For the first time, astronauts will also learn yoga, official announcement of 10th International Yoga Day
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पहली बार अंतरिक्ष यात्री भी योग करते दिखाई देंगे। इसके लिए आयुष मंत्रालय और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की संयुक्त पहल अंतरिक्ष के लिए योग शुरू की गई। केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने बताया कि ‘योगा फॉर स्पेस’ नाम से एक अनूठी पहल आयोजित की जा रही है। इसरो के सभी वैज्ञानिक और अधिकारी कॉमन योग प्रोटोकॉल के दिशा-निर्देशों के अनुसार एक साथ योग करेंगे। 

विज्ञापन


गनयान परियोजना की टीम भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के वैश्विक अभियान में योगाभ्यास कर भाग लेगी। आगामी 21 जून को 10वां ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जाएगा। इस बार जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा जिसमें पीएम मोदी के साथ हजारों लोग योगाभ्यास करेंगे। आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने बताया कि इस वर्ष की थीम ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ के महत्व पर जोर दिया, जो व्यक्तिगत और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देने में योग की दोहरी भूमिका को उजागर करता है।
विज्ञापन


दस वर्ष में चार गिनीज बुक रिकॉर्ड
केंद्रीय आयुष सचिव राजेश कोटेचा ने बताया कि बीते 10 साल में योग दिवस ने चार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं। 2015 में 35,985 भारतीयों ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ राजपथ पर योग किया। एक स्थान पर योग सत्र में कुल 84 देशों ने भाग लिया। तीसरी बार 2015 में कोटा में करीब 1.05 लाख लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। वहीं, 2023 में मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित योग कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति की अगुवाई में दुनिया भर से लगभग 23.4 करोड़ लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृष्टिबाधित भी आसानी से सीख सकेंगे आसन
जाधव ने दृष्टिबाधित लोगों के लिए योग को आसानी से सीखने और अभ्यास करने के लिए ‘सामान्य योग प्रोटोकॉल पुस्तक ब्रेल’ स्क्रिप्ट का शुभारंभ किया। मंत्री ने बच्चों के लिए ‘प्रोफेसर आयुष्मान’ नामक एक कॉमिक बुक भी लॉन्च की। मंत्रालय की ओर से कई प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया है। एक पहल ‘परिवार के साथ योग’ वीडियो प्रतियोगिता है, जिसे भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के साथ मिलकर माई गर्वमेंट प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया गया है। यह प्रतियोगिता दुनियाभर के परिवारों को समारोहों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करती है।
 योग की खुशी दिखाने और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का लक्ष्य रखती है। वीडियो जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून है।

योग और मोटे अनाज पर जागरूकता फैलाएं ग्राम पंचायतों के प्रमुख : मोदी
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के ग्राम पंचायत प्रमुखों से योग और मोटे अनाज के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने का आग्रह किया है। उन्होंने ग्राम प्रधानों को लिखे पत्र में कहा है कि इसके जरिये समग्र स्वास्थ्य को जन-आंदोलन बनाया जाए।

प्रधानमंत्री ने हाल में लिखे इस पत्र में कहा कि पंचायत परिसरों, स्कूलों, आंगनबाड़ियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर योग आधारित कार्यक्रमों का आयोजन लोगों खासकर युवाओं को स्थायी और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने वाला साबित होगा। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम ने ग्राम पंचायतों को शुभकामनाएं दी और इस आयोजन को योग के वैश्विक प्रभाव और लोगों के जीवन पर इसके सकारात्मक असर का प्रमाण बताया।


उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का विषय स्वयं और समाज के लिए योग है। इससे एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण की दिशा में सरकारी प्रयासों को और बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।  

इसके साथ ही मोटे अनाज यानि श्री अन्न शरीर का सेवन करना मस्तिष्क के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed