फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Delhi Weather: For Monsoon May Have To Wait For A Week To 10 Days

Weather Forecast Delhi: गर्मी से अभी राहत नहीं, मानसून के लिए अभी एक सप्ताह और इंतजार

Wed, 16 Jun 2021 03:24 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 16 Jun 2021 03:24 AM IST
सार

पश्चिमी कम दबाव क्षेत्र के कारण हवाओं को दिल्ली-एनसीआर तक पहुंचने में समय लग सकता है। उधर, अगले 24 घंटे में एनसीआर में बारिश की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
Delhi Weather: For Monsoon May Have To Wait For A Week To 10 Days
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में 15 जून से मानसून के पूर्वानुमान से उलट मंगलवार को लोगों भीषण गर्मी और उमस से जूझना पड़ा। दरअसल मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी मानसून आने में एक सप्ताह से 10 दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, मध्य-अकांक्ष की पश्चिमी हवाओं के प्रतिकूल प्रभाव के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून के आगे बढ़ने में समय लग रहा है। विभाग इसकी लगातार निगरानी कर रहा है। अनुमान है कि अभी इसके दिल्ली-एनसीआर पहुंचने में 7 से 10 दिन तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन


उधर, दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार का दिन उमस व गर्मी से भरा रहा। शाम को मौसम ने करवट ली और तेज हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने एक दिन पहले लगातार तीन दिन झमाझम बारिश की संभावना बताते हुए 15 जून तक मानसून के आगमन की संभावना जताई थी। मौसम विभाग का अनुमान था कि इस बार मानसून तय समय 27 जून से 12 दिन पहले दस्तक देगा।

औसत श्रेणी में रही हवा
दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता मंगलवार को औसत श्रेणी में दर्ज हुई। केवल नोएडा और गुरुग्राम की वायु  गुणवत्ता संतोषजनक रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 113 व फरीदाबाद का 105 रहा। एक्यूआई गाजियाबाद में 141, ग्रेटर नोएडा में 164, गुरुग्राम में 84 व नोएडा में 97 दर्ज किया गया। सफर इंडिया के मुताबिक, अगले 24 घंटे तेज गति से हवाएं चलेंगी और हवा की गुणवत्ता औसत से संतोषजनक श्रेणी में रहेगी।


अधिकतम-न्यूनतम तापमान सामान्य से कम
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 38.7 व न्यूनतम भी सामान्य से एक कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 81 व न्यूनतम 44 फीसदी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed