{"_id":"66555f08bb925fe03c0d38e8","slug":"food-poisoning-after-eating-kuzhimandhi-woman-under-treatment-dies-in-thrissur-news-in-hindi-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: त्रिशूर में फूड पॉइजनिंग के कारण महिला की मौत, भोजन में मेयोनीज मिलाकर खाने को बताया गया वजह, कई बीमार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: त्रिशूर में फूड पॉइजनिंग के कारण महिला की मौत, भोजन में मेयोनीज मिलाकर खाने को बताया गया वजह, कई बीमार
Tue, 28 May 2024 10:38 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 28 May 2024 10:38 AM IST
सार
शनिवार की रात को नुसैबा के परिवार ने कुछीमांढ़ी खाने के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत की। उस समय तक नुसैबा बिलकुल ठीक थी। लेकिन जब उसे बुखार हुआ तो वह तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गई।
विज्ञापन
फूड पॉयजनिंग (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : iStock
विस्तार
केरल के त्रिशूर में फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती एक महिला ने मंगलवार की सुबह अंतिम सांस ली। मृतक की पहचान नुसैबा के तौर पर की गई, जो पेरिंजनम कुट्टीलक्कडवु कि रहने वाली है। अस्पताल की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार की रात महिला ने जैन होटल से कुछीमांढ़ी खरीदा। इसे खाने के बाद पीड़िता फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, नुसैबा के परिवार समेत 187 लोग फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। इन लोगों ने भी उसी होटल से कुछीमांढ़ी खाई थी, जिसके बाद उन्हें उल्टी और डायरिया होने लगा। हालांकि, उनमें से कुछ मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
शनिवार की रात को नुसैबा के परिवार ने कुछीमांढ़ी खाने के बाद स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की शिकायत की। उस समय तक नुसैबा बिलकुल ठीक थी। लेकिन जब उसे बुखार हुआ तो वह तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गई। वहां उसकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे इरिंजलाकुडा सरकारी तालुक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया, लेकिन यहां भी उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। यहां से उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। सोमवार की सुबह तीन बजे उसने आखिरी सांस ली।
खाद्य और स्वास्थ्य अधिकारियों ने होटल का निरीक्षण किया और होटल को बंद करने का आदेश दिया। मेयोनीज में कच्चे अंडे के इस्तेमाल को फूड पॉइजनिंग का कारण माना जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने इसका कोई नमूना बरामद नहीं किया। अधिकारियों ने अभी तक नुसैबा की मौत को फूड पॉइजनिंग के रूप में पुष्टि नहीं की है।