{"_id":"618fe455740ec07da661a1f6","slug":"food-facility-can-be-restored-in-short-duration-planes-health-ministry-informed-civil-aviation-ministry-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत भरी खबर: दो घंटों से कम अवधि की उड़ानों में परोसा जा सकता है भोजन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहत भरी खबर: दो घंटों से कम अवधि की उड़ानों में परोसा जा सकता है भोजन
Sat, 13 Nov 2021 09:44 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 13 Nov 2021 09:44 PM IST
सार
15 अप्रैल से कोरोना महामारी के मद्देनजर दो घंटे से कम अवधि वाली उड़ानों पर खाना परोसने पर पाबंदी लगाई गई थी। पिछले साल लॉकडाउन के बाद 25 मई से शुरू की गईं घरेलू उड़ानों में कुछ शर्तों के साथ खाना परोसने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
फ्लाइट
विस्तार
दो घंटे से कम अवधि वाली उड़ानों में बहुत जल्द खाना परोसना शुरू किया जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में नागरिक उड्डयन मंत्रालय को निर्देश जारी कर दिये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि क्रू सदस्यों को अब कवर ऑल (पूरे शरीर को अतिरिक्त पोशाक से ढकने) की जरूरत नहीं है। उन्हें सिर्फ दस्ताने, मास्क और फेस शील्ड पहननी होगी।
विज्ञापन
15 अप्रैल से कोरोना महामारी के मद्देनजर दो घंटे से कम अवधि वाली उड़ानों पर खाना परोसने पर पाबंदी लगाई गई थी। पिछले साल लॉकडाउन के बाद 25 मई से शुरू की गईं घरेलू उड़ानों में कुछ शर्तों के साथ खाना परोसने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो नागरिक उड्डयन मंत्रालय कोरोना मामलों की संख्या में लगातार हो रही गिरावट के मद्देनजर घरेलू उड़ानों के दौरान विमान में भोजन सेवाओं की समीक्षा कर रहा है। इसके लिए मौजूदा दिशानिर्देशों में संशोधन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से सुझाव भी मांगा गया है। अब स्वास्थ्य मंत्रालय ने सूचना दी है कि दो घंटे से कम अवधि की उड़ानों में खाना परोसना शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन