फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Followers stage protest over ban on entry into Osho ashram Pune Maharashtra

Pune: ओशो आश्रम में प्रवेश से रोक को लेकर धरने पर बैठे अनुयायी, जमीन को बेचने व फंड का दुरुपयोग का आरोप

Tue, 21 Mar 2023 06:29 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 21 Mar 2023 06:29 AM IST
सार

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जमीन को अनधिकृत रूप से बेचने, आश्रम से ओशो की मौजूदगी को पूरी तरह समाप्त करने, उनके प्रवचनों और उनकी ध्यान साधना की विधियों को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
Followers stage protest over ban on entry into Osho ashram Pune Maharashtra
osho - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आचार्य रजनीश (ओशो) के 70वें संबोधि दिवस पर मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे अनुयायियों को आश्रम में प्रवेश से रोकने के विरोध में वे धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि ओशो इंटरनेशनल फाउंडेशन (ओआईएफ) के ट्रस्टी और प्रबंधन के सदस्यों की ओर से आश्रम की भूमि में तोड़फोड़ कर इसे अनधिकृत रूप से बेचने की साजिश के तहत बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन करते हुए उनके आश्रम में प्रवेश से रोक लगाई गई है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में हिस्सा लेने देश-दुनिया से 1000 से अधिक अनुयायी पुणे आश्रम पहुंचे हैं। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जमीन को अनधिकृत रूप से बेचने, आश्रम से ओशो की मौजूदगी को पूरी तरह समाप्त करने, उनके प्रवचनों और उनकी ध्यान साधना की विधियों को नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। अनुयायियों ने ओशो की ओर से सृजित रचनाओं और साहित्य के अन्यायपूर्ण कॉपीराइट और ट्रेडमार्क उल्लंघन और दान में मिले फंड का अनुचित इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed