फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fog wreaks havoc in many states, chances of rain for three days in plains Weather News In Hindi

Weather: कई राज्यों में कोहरे का कहर, मैदानी क्षेत्रों में तीन दिन बारिश के आसार; सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

Mon, 20 Jan 2025 06:37 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 20 Jan 2025 06:37 AM IST
सार

पूर्वानुमान के अनुसार 21 से 23 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, 22 को राजस्थान तथा 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने के आसार है। 23 जनवरी को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
Fog wreaks havoc in many states, chances of rain for three days in plains Weather News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सोमवार देर रात से सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। इसकी वजह से 21 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट में यह जानकारी दी है। जैसे-जैसे पश्चिमी हवाओं का ट्रफ पूर्व की ओर बढ़ता है और उनका बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ मिलन होने से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार अधिक बन जाते हैं।
विज्ञापन


पूर्वानुमान के अनुसार 21 से 23 जनवरी के दौरान उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों  पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, 22 को राजस्थान तथा 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश होने के आसार है। 23 जनवरी को उत्तराखंड के ऊंचाई वाले कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी की आशंका जताई गई है। साथ ही उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
विज्ञापन


यहां रहेगा कोहरे का कहर
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में 20 से 21 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। इसी प्रकार बिहार और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में रात से लेकर सुबह के समय कोहरा छाए रहने के आसार हैं। 22 जनवरी तक मध्य प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में रात से लेकर सुबह के समय तक घने कोहरे से छुटकारा मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मन्नार की खाड़ी में तूफानी हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में पूर्वी दिशा में हवाओं का एक ट्रफ बना हुआ है। इसकी वजह से दक्षिण भारत में बारिश की संभावना है। कोमोरिन के इलाकों,मन्नार की खाड़ी और दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य हिस्सों में 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाओं के और तेज होकर 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील होने के आसार हैं।

उत्तर भारत में मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव आया है। चटख धूप के साथ वसंत के मौसम का अहसास होने लगा है। हवा बह रही है, लेकिन उससे चुभन वाली ठंड गायब है। रविवार सुबह कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते दिल्ली से 41 ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में अगले दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है। हालांकि, इससे सर्दी बढ़ने के आसार नहीं है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम पारे में 2-3 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार सुबह 8:30 बजे से पहले के 24 घंटे के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा। कश्मीर के गुलमर्ग में यह माइनस 1.6 डिग्री, पहलगाम में माइनस 0.6 डिग्री दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश और पंजाब के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान 2-5 डिग्री से ऊपर रिकॉर्ड किया गया। उत्तर पश्चिम, पूर्वोत्तर और मध्य भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में 6-12 डिग्री के बीच और पूर्वी और पश्चिमी भारत के हिस्सों में न्यूनतम तापमान 12-16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्रों में सबसे कम न्यूनतम तापमान पंजाब के अमृतसर में 4.8 डिग्री

रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली एनसीआर का कैसा होगा हाल
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में रविवार सुबह कहीं-कहीं घना कोहरा देखा गया। इसके चलते दिल्ली से 41 ट्रेनों का आवागमन बाधित हुआ और कई ट्रेनें घंटों की देरी से चलीं। कोहरे के कारण दिल्ली से देर से रवाना होने वाली ट्रेनों में लिछवी एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और महाबोधी एक्सप्रेस शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed