फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fog and congested route delayed launch of india fastest train 18

जाम और घने कोहरे ने रोका ट्रेन 18 का रास्ता, लांच टला

Fri, 28 Dec 2018 10:14 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shani Mishra Updated Fri, 28 Dec 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
Fog and congested route delayed launch of india fastest train 18
Train 18 - फोटो : ANI
जाम, घना कोहरा और लंबी दूरी की यात्रा ये वह कुछ कारण है जिसने भारत की सबसे तेज ट्रेन के लांच को टाल दिया है। रेल मंत्रालय की मानें तो ट्रेन 18 को दिल्ली से वाराणसी की यात्रा पूरी करने में कम से कम आठ घंटे का समय लगेगा। अगर ऐसा होता है तो यह एक चेयर कार ट्रेन के लिए ज्यादा होगा। 
विज्ञापन


ट्रेन 18 को 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से हरी झंडी दिखाने वाले थे मगर अब इस वह जनवरी के पहले हफ्ते में इस ट्रेन की आधिकारिक शुरुआत करेंगे। साल 2018 में बनने के कारण इसे ट्रेन 18 का नाम दिया गया है। 
विज्ञापन


रेलवे सुरक्षा के मुख्य आयुक्त ने इसे 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने की अनुमति दे दी है। अब रेलवे बोर्ड इसकी आधिकारिक शुरुआत को अनुमति देगा जिसके बाद फाइल प्रधानमंत्री कार्यालय भेजी जाएगी। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि अभी ट्रेन की शुरुआत में समय लगेगा और यह 2018 में संभव नहीं है। यह ट्रेन भारतीय रेल की छवि बदल देगी।  यात्रियों को देखते हुए रुट का निर्धारण भी किया जाना है और लोग आठ घंटे से ज्यादा बैठना नहीं चाहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रेन के किराए का निर्धारण भी किया जाना है और माना जा रहा है कि इसका किराया शताब्दी ट्रेनों से ज्यादा होगा।  

सुविधाओं से लैस है ट्रेन 18

इस ट्रेन को चेन्नई की इंटरनल कोच फैक्टरी में बनाया गया है। ट्रेन को बनाने में 100 करोड़ रुपये का खर्च आया है। ट्रेन की खासियतों की बात करें तो इसमें डिफ्यूज लाइटिंग और ऑटोमेटिक दरवाजे और फुटस्टेप हैं जो ट्रेन के रुकने पर खुद ही खुल जाएंगे। ट्रेन में 52 सीट का एग्जीक्यूटिव कंपार्टमेंट है। यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें वाईफाई के अलावा जीपीएस आधारित पेसेंजर इनफॉर्मेशन सिस्टम भी है।

शुरुआत में रेलवे 16-17 बोगियों की दो ट्रेन 18 ट्रेनें शुरू कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed