फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fodder scam case judge finished Four pens ink in signing 2400 pages file of Lalu yadav

चारा घोटाला: लालू पर आरोपों की लिस्ट इतनी लंबी, हस्ताक्षर करने में चार पेन भी कम पड़े

Sun, 07 Jan 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Jan 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
Fodder scam case judge finished Four pens ink in signing 2400 pages file of Lalu yadav
सीबीआई के विशेष न्यायाधीश जस्टिस शिवपाल सिंह
चारा घोटाला के देवघर केस में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव सहित 16 दोषियों की सजा सुनाई गई। खबरों के मुताबिक सीबीआई के विशेष न्यायाधीश जस्टिस शिवपाल सिंह केस की 2400 पेज की फाइल पर दस्तखत करने में चार पेन की स्याही खत्म कर चुके हैं। लालू समेत सभी दोषियों पर सजा पर सुनवाई पूरी होने के बाद शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शाम चाम बजे सजा सुनाई गई। 
विज्ञापन


चारा घोटाला में देवघर कोषागार आरसी 64ए/96 से 89 लाख रुपये फर्जी तरीके से निकाले जाने के केस में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव सहित 16 आरोपी दोषी करार दिए गए थे। रांची स्थित स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने 23 दिसंबर को इन्हें दोषी करार दिया था। जिसके बाद लालू रांची की बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार में बंद हैं।
विज्ञापन


तीन जनवरी से मामले के दोषियों की सजा पर सुनवाई चल रही थी। लालू के वकील ने शुक्रवार को लालू की खराब सेहत का हवाला देते हुए जज से न्यूनतम सजा की अपील की थी। जिसके बाद जज ने सभी आरोपियों के साढ़े तीन साल की सजा दी। साथ ही लालू यादव पर दस लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed