फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flying out from Delhi Airport will be expensive from 1st december, 2018

सावधान, 1 दिसंबर से दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ना हो जाएगा महंगा

Wed, 21 Nov 2018 03:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 21 Nov 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
Flying out from Delhi Airport will be expensive from 1st december, 2018
delhi airport
1 दिसंबर 2018 से दिल्ली से उड़ान महंगी होने जा रही है क्यूंकि हवाई अड्डे के चार्ज बढ़ा दिए जायेंगे। बता दें कि, दिल्ली हवाईअड्डे से उड़ान भरने वाले यात्रियों को अब 77 रुपये यात्री सेवा शुल्क के रूप में देना होगा। बढ़े हुए सेवा शुल्क का असर घरेलु और अंतर्राष्ट्रीय उड़ान पर सीधे तौर पर पड़ेगा और इसके शुल्क में भी 67 और 32 रुपये की बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन


जिन टिकटों के लिए विदेशी मुद्रा में भुगतान किया जाता है उनका यात्री सेवा शुल्क 1 .93 डॉलर होगा। भारतीय विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण ने दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा प्राइवेट लिमिटेड (डीआईएएल ) द्वारा बढ़ाये गए शुल्क को 'बेस एयरपोर्ट चार्ज' में राज्य समर्थन समझौते के बावजूद लगातार गिरावट के आधार पर मंजूरी दी है। 
विज्ञापन


यात्री सेवा शुल्क के अलावा अगले महीने से आईजीआई हवाईअड्डे पर 500 रुपये प्रति किलो लीटर ईंधन प्रवाह क्षमता प्रभार भी लगाया जायेगा। इसके साथ ही, रात्रि 11 से 12 बजे के बीच लैंड करने वाले हवाई यानों के शुल्क में भी 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की जा रही है और दोपहर 1 से 4 बजे के बीच लैंड करने वाले हवाई यानों के शुल्क में 5 प्रतिशत की कमी की जा रही है। सुपरसोनिक हवाई यानों के शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है यह बढ़ोतरी 25 प्रतिशत तक शुल्क चुकाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बढ़ी हुई कीमतों पर हवाई कंपनियों ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। जबकि कुछ हवाई कंपिनयों के अधिकारीयों का कहना है की हवाई अड्डों के शुल्क की बढ़ोतरी के बाद टिकटों की कीमत में बढ़ोतरी अनिवार्य हो गयी है। 


इंडिगो, जेट एयरवेज, स्पाइस जेट जैसी हवाई कंपनियों के अनुसार हवाईअड्डों के शुल्क में बढ़ोतरी से यात्रियों एवं हवाई कंपनियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। बता दें की, अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ ने भी हवाई ईंधन प्रवाह के बढ़ाये गए शुल्क का विरोध करते हुए इसका समाधान करने की मांग की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed