{"_id":"5d34fba28ebc3e6cbc339b87","slug":"floods-in-bihar-and-assam-continue-166-deaths-so-far-indian-army-handled-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार और असम में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या बढ़कर 166 हुई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बिहार और असम में बाढ़ का कहर जारी, मरने वालों की संख्या बढ़कर 166 हुई
Mon, 22 Jul 2019 05:26 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Mon, 22 Jul 2019 05:26 AM IST
विज्ञापन
बिहार में बाढ़ का कहर(File Photo)
- फोटो : PTI
बिहार और असम में बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई है। दोनों राज्यों में बाढ़ की चपेट में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 166 हो गई है। दोनों राज्यों में करीब 1.11 करोड़ लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन
शनिवार से दोनों राज्यों में पांच और लोगों के मरने की सूचना मिली। असम में मरने वालों का आंकड़ा 64 पहुंच गया जबकि बिहार में यह आंकड़ा 102 रहा। बिहार में बाढ़ से 12 जिलों के 72.78 लाख लोग प्रभावित हैं जबकि असम के 33 जिलों में से 18 में रहने वाले 38.37 लाख लोग प्रभावित हैं।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बिहार के मधुबनी जिले से लोगों के मरने की सूचना मिली है और इसके साथ ही जिले में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 23 पहुंच गया है। सीतामढ़ी 27 लोगों की मौतों के साथ अब भी बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला बना हुआ है।
विज्ञापन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी और दरभंगा जिलों में राहत शिविरों का दौरा किया। इधर, असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार असम में मोरीगांव से दो लोगों और धेमाजी, ग्वालपाड़ा और कामरूप से एक-एक व्यक्ति के मरने की सूचना है।