फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flood worsens in Assam 2.58 lakh people affected in 14 districts

एएसडीएमए: असम में बाढ़ से मची तबाही, 14 जिलों में 2.58 लाख लोग हुए प्रभावित

Mon, 30 Aug 2021 02:56 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, गुवाहाटी
एजेंसी, गुवाहाटी Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 30 Aug 2021 02:56 AM IST
सार

  • एएसडीएमए के अनुसार, 732 गांवों की 24,704.86 एकड़ कृषि भूमि बाढ़ के पानी में डूबी
  • राज्य सरकार ने 10 जिलों में 91 राहत शिविर व वितरण केंद्र किए शुरू 

विज्ञापन
Flood worsens in Assam 2.58 lakh people affected in 14 districts
असम में बाढ़ से बिगड़े हालात - फोटो : पीटी

विस्तार

असम में बाढ़ के हालात रविवार को बेहद खराब हो गए। बाढ़ का पानी 14 जिलों में फैल गया है, जिससे 2.58 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ बुलेटिन के मुताबिक, फिलहाल बाढ़ का पानी बारपेटा, बिश्वनाथ, बोनगाईगांव, चिरांग, धेमजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, लखीमपुर, माजौली, नागांव, शिवसागर और तिनसुकिया जिलों में फैला हुआ है।

विज्ञापन


बुलेटिन के मुताबिक, बाढ़ का सबसे ज्यादा कहर लखीमपुर जिले में है, जहां 1.05 लाख लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। इसके बाद माजौली में 57,200 लोग और धेमजी में करीब 35,500 लोग जलमग्न क्षेत्रों में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


एएसडीएमए के अनुसार, 732 गांवों की 24,704.86 एकड़ कृषि भूमि बाढ़ के पानी में डूब गई है। राज्य सरकार ने 10 जिलों में 91 राहत शिविर व वितरण केंद्र शुरू किए हैं, जिनमें 2180 बच्चों समेत 6218 लोगों ने शरण ले रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed