असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, पीएम मोदी ने की मुख्यमंत्री सोनोवाल से बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुवाहाटी से बहने वाली ब्रह्मपुत्र नदी का जल स्तर खतरे के स्तर को पार कर गया है। केंद्रीय जल आयोग का कहना है, 'पानी खतरे के स्तर से 1.5 सेमी ऊपर बह रहा है, जो 2-3 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रहा है। ऐसे में जल स्तर का बढ़ना शहर के लिए खतरा हो सकता है।'
Assam: Water level of Brahmaputra river flowing through Guwahati crosses danger level. Sadikul Haq, Central Water Commission says,"water is flowing 1.5 cm above danger level; water is increasing 2-3 cm per hour. The rising water level can be a danger for the city." #AssamFloods pic.twitter.com/6BDbbwaeGs
— ANI (@ANI) July 15, 2019विज्ञापन
उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात करके उनके राज्य में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। असम में इस साल बाढ़ से अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और लाखों लोग बेघर हो गये हैं।
अधिकारियों ने बताया कि टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और उन्हें जानकारी दी कि राज्य के 33 में से 31 जिले बाढ़ की चपेट में हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि मोदी ने सोनोवाल को वर्तमान स्थिति से निपटने में केंद्र सरकार की हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह को असम की बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। शाह ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और अन्य एजेंसियों को निर्देश दिया है कि बाढ़ प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद की जाए। राज्य में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 15 टीमों को तैनात किया गया है। इसमें लगभग 380 कर्मी शामिल हैं।
Assam: National Disaster Response Force personnel rescued people from flood-affected areas in Morigaon and Golaghat, today; 15 teams of NDRF, comprising about 380 personnel, have been deployed to tackle the flood situation in the state.. #AssamFloods pic.twitter.com/tHDrKgXUx7
— ANI (@ANI) July 15, 2019