फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flood situation created in many areas of Nagpur due to heavy rains

भारी बारिश: नागपुर के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति, 400 से अधिक लोगों को किया गया रेस्क्यू; यहां पढ़ें

Sat, 23 Sep 2023 07:25 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 23 Sep 2023 07:25 PM IST
सार

नागपुर क्षेत्र में देर रात दो बजे से सुबह चार बजे हुई तेज़ बारिश ने बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर दी है। भारी बारिश के चलते कई लोग फंस गए थे, लेकिन रेस्क्यू टीम ने सभी को सकुशल बचा लिया है। सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
Flood situation created in many areas of Nagpur due to heavy rains
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर में कुछ घंटों की भारी बारिश से पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। आलम ये है कि पूरे क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। पानी भरने के कारण एक स्कूल में 70 छात्र फंस गए थे,जिन्हे सकुशल बचा लिया गया। मामले पर बोलते हुए महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 70 छात्र समेत 400 से अधिक लोगों को बाढ़ की स्थिति में रेस्क्यू किया गया। हालांकि भारी बारिश के कारण एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


क्षेत्र में देर रात दो बजे से सुबह चार तक तकरीबन 90 मिमी बारिश हुई। जिसके कारण आस-पास मौजूद घरों और रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया। सड़कें और नालों ने रौद्र रुप ले लिया। इसी स्थिति में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


प्रेसवार्ता के दौरान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, बचाए गए लोगों को अस्थायी आश्रयों में स्थानांतरित कर दिया गया है। साथ ही, उन्हें हर जरुरी चीजें मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी भी एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बचाव अभियान में जुटी हुई हैं।

सीएम ने लिया फोन के जरिए स्थिति का जायजा 
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने स्थिति का जायजा लेने के लिए नागपुर जिलाधिकारी से बात की। इस दौरान उन्होंने भारी बारिश से प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं देने का भी निर्देश दिया है। साथ ही रेस्क्यू  के लिए अतिरिक्त टीमों को तैनात करने की बात भी कही। वहीं उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की भी अपील की है।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अंबाझरी इलाके का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दौरान किया है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा, यह अप्रत्याशित था। आगे के लिए हमारी व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि लोगों को परेशाानी का सामना ही ना करना पड़े। नाग नदी विकास परियोजना पर काम चल रहा है। जिसमें ड्रेनेज सिस्टम और सीवेज सिस्टम की योजना है। हम पीने के पानी के लिए एक मास्टर प्लान बना रहे हैं।
 


मौसम विभान ने जारी किया अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के नागपुर केंद्र के अनुसार, नागपुर, भंडारा और गोंदिया जिलों में अलग-अलग स्थानों पर "बिजली के साथ गंभीर/मध्यम तूफान" जारी रहने की संभावना है। चेतावनी में कहा गया कि  इन इलाकों में ''अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश'' होने की भी संभावना है। वर्धा के कई स्थानों के साथ चंद्रपुर, भंडारा और गोंदिया जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed