फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flood in Sikkim search operation, Work on to restore connectivity in flood-hit Sikkim

Sikkim: बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हवाई निकासी का काम युद्धस्तर पर जारी, करीब 700 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

Wed, 11 Oct 2023 10:03 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 11 Oct 2023 10:03 AM IST
सार

उत्तरी सिक्किम में फंसे लगभग 1700 पर्यटकों को बचा लिया गया है। सोमवार से भारतीय वायु सेना लोगों को सुरक्षित बचाने में लगी हुई है। 

विज्ञापन
Flood in Sikkim search operation, Work on to restore connectivity in flood-hit Sikkim
सिक्किम में आई बाढ़ - फोटो : Social Media

विस्तार

भीषण बाढ़ से प्रभावित सिक्किम में राहत और बचाव कार्य जारी है। मंगन सहित अन्य जिलों में फंसे पर्यटकों और लोगों को निकालने का काम चल रहा है। अब तक 1700 से अधिक लोगों को निकाला जा चुका है। वहीं, संपर्क बहाल करने के लिए पुलों और अन्य साधनों पर काम जारी है।

विज्ञापन

सेना और विभिन्न सरकारी एजेंसियों के जवान प्रभावित लोगों तक आवश्यक सामान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। बता दें, उत्तरी सिक्किम में फंसे लगभग 1700 पर्यटकों को बचा लिया गया है। सोमवार से भारतीय वायु सेना (आईएएफ) लोगों को सुरक्षित बचाने में लगी हुई है। 26 विदेशियों सहित कुल 690 पर्यटकों को वायु सेना ने लाचेन और लाचुंग शहरों से बचाया है।

विज्ञापन

वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। इसलिए आज यानी बुधवार को अन्य बचे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा। बाढ़ से सबसे ज्यादा चुंगथांग प्रभावित हुआ है। यहां सेना और बीआरओ के जवानों ने शहर से गुजरने वाली सड़क से कीचड़ को साफ किया। वहीं, आईटीबीपी और स्थानीय लोगों की मदद से एक लंबे ब्रिज को तैयार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों सहित 500 से अधिक लोगों ने मंगलवार को ब्रिज को पार कर लिया और सेना के इंजीनियर पुल को मजबूत करने पर काम कर रहे हैं।

खराब मौसम का सामना कर रही सेना की एक टीम ने चाटेन इलाके में 11 लोगों को भोजन और चिकित्सा सहायता मुहैया कराई। अधिकारियों ने बताया कि एक हेलीपैड बनाया गया और बाद में उन्हें बचाया गया।

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है। इसमें नौ सैनिक भी शामिल हैं। 105 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। सेना बाढ़ के बाद कटे हुए गांवों को फिर से जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है। उसका फोकस चुंगथांग के जरिए उत्तरी सिक्किम से संपर्क बहाल करने पर है, जो विनाशकारी बाढ़ के दौरान सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed