दिल्ली, मुंबई समेत छह शहरों से कोलकाता के लिए बंद रहेंगी उड़ानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता एयरपोर्ट की तरफ से शनिवार को सूचना जारी करते हुए बताया गया कि दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, चेन्नई और अहमदाबाद से कोलकाता के लिए 6 से 19 जुलाई 2020 तक या अगले आदेश तक जो भी पहले हो, कोई भी फ्लाइट संचालित नहीं होगी। कोलकाता एयरपोर्ट के निदेशक ने फैसले के बाद बताया कि यह कदम पश्चिम बंगाल सरकार के कहने पर उठाया गया है।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से कहा था कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी हॉटस्पॉट शहरों से कोलकाता की उड़ानें बंद की जाए। अब कोलकाता एयरपोर्ट के इस फैसले के बाद सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने कहा है कि पश्चिम बंगाल सरकार की मांग पर उसने फ्लाइट्स रद्द करने पर सहमति दे दी है।
It is informed that no flights shall operate to Kolkata from Delhi,Mumbai, Pune, Nagpur,Chennai & Ahmedabad from 6th to 19th July 2020 or till further order whichever is earlier. Inconvenience caused is regretted.@AAI_Official @MoCA_GoI @ushapadhee1996 @HardeepSPuri @arvsingh01
विज्ञापन विज्ञापन— Kolkata Airport (@aaikolairport) July 4, 2020