फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Thiruvananthapuram airport to remain closed tomorrow, know why

Flights Suspended: तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट कल पांच घंटे बंद रहेगा, रनवे से निकलेगा पद्मनाभस्वामी का जुलूस

Mon, 31 Oct 2022 11:46 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 31 Oct 2022 11:46 AM IST
सार

दरअसल, इस दौरान अल्पासी अराट्टू पर्व के अंतर्गत जुलूस निकलेगा। श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर द्वारा सदियों से जारी देवता के स्नान के इस अनुष्ठान को सुचारू रूप से जारी रखने और  के लिए एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं निलंबित रहेंगी।

विज्ञापन
Thiruvananthapuram airport to remain closed tomorrow, know why
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से मंगलवार एक नवंबर को पांच घंटे बंद उड़ानें बंद रहेंगी। श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के अलपसी अराट्टू जुलूस के कारण इस एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक  बंद रहेंगी। 

विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा प्रशासन द्वारा जारी बयान में यह जानकारी दी गई है। इस दौरान संचालित होने वाली घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को पुनर्निर्धारित किया गया है। दरअसल, इस दौरान अल्पासी अराट्टू पर्व के अंतर्गत जुलूस निकलेगा। श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर द्वारा सदियों से जारी देवता के स्नान के इस अनुष्ठान को सुचारू रूप से जारी रखने और सुगम बनाने के लिए एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं निलंबित रहेंगी।
विज्ञापन

 
इस प्राचीन विष्णु मंदिर का प्रबंधन पारंपरिक रूप से मंदिर के वारिस और त्रावणकोर के पूर्व शासक मार्तंड वर्मा के परिजनों द्वारा किया जाता है। यह सिलसिला करीब 1,000 से अधिक वर्षों से जारी है। तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा हर साल इस पारंपरिक जुलूस व पद्मनाभ स्वामी के परंपरागत स्नान के समय बंद किया जाता है। यह जुलूस एयरपोर्ट के रनवे के समीप से होकर गुजरता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस के रूप में भगवान विष्णु की मूर्ति को शंकुमुघम समुद्र तट पर ले जाया जाता है। यह तट तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे के ठीक पीछे है। साल में दो बार यहां भगवान विष्णु की मूर्ति को पवित्र स्नान कराया जाता है। यह परंपरा 1932 में तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट की स्थापना के पहले से जारी है। साल में दो बार निकाले जाने वाले इस जुलूस के लिए हवाई अड्डा बंद करने के पूर्व  तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट प्रशासन ने 'नोटिस टू एयरमैन' (NOTAM) ने जारी किया है। 


मार्च और अप्रैल के बीच पंगुनी त्योहार के दौरान भगवान विष्णु को इस तट पर स्नान कराया जाता है और दूसरी बार अक्तूबर-नवंबर में अल्फासी पर्व के दौरान। जुलूस में सैकड़ों लोग शामिल होते हैं। गरुड़ वाहन में पुजारी आभूषणों से सजेधजे चार हाथियों पर पर सवार होकर भगवान पद्मनाभस्वामी, नरसिम्हा मूर्ति और कृष्ण स्वामी के विग्रह को ले जाते हैं। एयरपोर्ट के लंबे रनवे से शंकुमुघम बीच तक यह जुलूस निकलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed