महालक्ष्मी एक्सप्रेस: 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाले गए सभी 700 यात्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में हो रही भारी बारिश की वजह से मुंबई से 100 किलोमीटर दूर बदलापुर के पास महालक्ष्मी एक्सप्रेस ट्रेन पानी में फंस गई। इस ट्रेन में 700 लोग मौजूद थे। बड़े पैमाने पर बचाव कार्य के बाद सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। बचाव दल में एनडीआरएफ के अलावा अब भारतीय नौसेना भी शामिल थीं। करीब 11 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सभी 700 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बचाए गए यात्रियों यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है जहां से उन्हें बदलापुर भेजा जाएगा।
नौसेना के आठ बाढ़ बचाव दल जिसमें तीन गोताखोर दल शामिल थे। नौकाओं और लाइफ जैकेट जैसी बचाव सामग्री के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। बचाव-राहत कार्य में गोताखोरों के साथ एक सीकिंग हेलीकाप्टर भी भेजा गया था।
Mahalaxmi Express rescue operation: 8 flood rescue teams from Navy including 3 diving teams mobilised with rescue material, inflatable boats & life jackets. A Seaking Helicopter also sent with divers for deployment in the area as advance assessment party. #Maharashtra pic.twitter.com/qBNyGXefL1
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 27, 2019
#Maharashtra: A team of National Disaster Relief Force rescues passengers of Mahalaxmi Express. #Badlapur pic.twitter.com/3dUZdgUWDh
— ANI (@ANI) July 27, 2019
ठाणे में फंसे 115 लोग
महाराष्ट्र में तेज बारिश की वजह से ठाणे में 155 लोग फंसे हुए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने एनडीआरएफ, वायु कमान, वायुसेना, नौसेना और सेना को ठाणे में कम्बा पेट्रोल पंप और रिवरविंग रिजॉर्ट में फंसे 115 से अधिक लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाने का अनुरोध किया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आज और कल रायगढ़, ठाणे, पालघर और महाराष्ट्र के रत्नागिरी के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
Maharashtra Government writes to NDRF, Air Command, Navy, Air Force & Military requesting rescue operation for over 115 persons stranded at Kamba Petrol Pump & Riverwing Resort, in Thane. pic.twitter.com/QUBMV5zck6
— ANI (@ANI) July 27, 2019
जनजीवन के साथ हवाई यात्रा प्रभावित
मुंबई में एक बार फिर भारी बारिश होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जगह-जगह जलभराव की वजह से वाहनों के आवागमन पर असर पड़ा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबकि पिछले 24 घंटों में मुंबई में 150 से 180 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
बारिश की वजह से हवाई यात्रा करने वाले लोग भी परेशान हुए। मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एमआईएएल) के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार भारी बारिश के कारण विमान औसतन 30 मिनट देरी से उड़ान भर रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण सात उड़ानें रद्द की गई हैं और 17 विमानों को डायवर्ट किया जा चुका है। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा है कि अब एयरपोर्ट पर परिचालन सामान्य है।
शहर में लगातार हो रही बारिश के बाद चेंबूर क्षेत्र में भारी जलभराव हो गया। भारतीय मौसम विभाग ने शहर के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। उधर, मुंबई के माटुंगा इलाके में भारी बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के तीन जिलों रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के लिये 'ऑरेंज अलर्ट' जारी करते हुए अगले 24 घंटों में मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हमने रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऑरेंज अलर्ट प्राधिकारियों को तैयारियों के लिए सचेत करने, जबकि रेड अलर्ट खराब हालात के मद्देनजर उन्हें कार्रवाई करने का निर्देश देने के लिए होता है।