फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flight Operations in the Mumbai airport are unlikely to be fully restored

मुंबई हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन पूर्ण रूप से बहाल होने की संभावना नहीं

Thu, 04 Jul 2019 02:09 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 04 Jul 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Flight Operations in the Mumbai airport are unlikely to be fully restored
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File Photo

मुंबई के हवाईअड्डे के मुख्य रनवे से गुरुवार को भी विमानों का परिचालन पूर्ण रूप से बहाल होने की संभावना नहीं है। इस बात की जानकारी सूत्रों ने दी है। स्पाइस जेट के एक विमान के फिसलने की घटना और इसके बाद रनवे के एक हिस्से के बंद हो जाने की वजह से सोमवार रात से ही हवाईअड्डे पर विमानों का परिचालन बंद है।

विज्ञापन


घटना के नतीजतन बीते दो दिनों में हवाईअड्डे से करीब 280 विमानों का परिचालन रद्द किया गया है। सूत्र का कहना है कि क्योंकि फंसे हुए विमान को पूरी तरह से हटाया नहीं गया है, ऐसे में मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) ने रनवे 09/27 (मुख्य रनवे) के लिए गुरुवार मध्यरात्रि तक का नोटैम (नोटिस टू एयरमेन) हासिल किया है।
विज्ञापन


नोटैम पायलटों को जारी किया जाता है और इसमें विमान मार्ग पर संभावित रुकावटों को लेकर सूचना शामिल होती है। मुंबई हवाईअड्डे पर आंशिक परिचालन की वजह से बड़े पैमाने पर विमानों को रद्द किया गया और विमानों के परिचालन में देरी हुई। विमानों का परिचालन फिलहाल कम क्षमता वाले दूसरे रनवे से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र ने बताया, "मुख्य रनवे के लिए नोटैम अवधि को गुरुवार मध्यरात्रि तक के लिए बढ़ा दिया गया है।" जयपुर आया स्पाइसजेट का एक विमान एक जुलाई को भारी बारिश के बीच उतरते समय रनवे से फिसलकर मुख्य रनवे और घास के मैदान के बीच आंशिक रूप से फंस गया। विमान में 167 यात्री और चालक दल के सदस्य थे।

एआईएएल निजी एयरोड्रोम संचालक है और उसने एक जुलाई को कहा था कि पूर्ण परिचालन गुरुवार तक बहाल होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed