फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Flight attendant Debopriya Biswas commits suicide over lack of job In Kolkata

Kolkata: काम नहीं मिलने से निराश फ्लाइट अटेंडेंट ने की आत्महत्या, इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर दे दी जान

Sun, 22 Jan 2023 12:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 22 Jan 2023 12:15 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में  27 वर्षीय एक फ्लाइट अटेंडेंट ने लंबे समय तक बेरोजगार रहने के कारण आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Flight attendant Debopriya Biswas commits suicide over lack of job In Kolkata
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में  27 वर्षीय एक फ्लाइट अटेंडेंट ने लंबे समय तक बेरोजगार रहने के कारण आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतका काम नहीं मिलने की वजह से मानसिक रूप से बीमार हो गई थी और अंत में खौफनाक कदम उठाते हुए   एक इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर कथित तौर पर जान दे दी।

विज्ञापन


इमारत के सामने सड़क पर गिरने से गंभीर चोटें आईं, इलाज के दौैरान मौत
पुलिस ने कहा कि वह इमारत के सामने सड़क पर गिर गई और उसे  गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।   मृतक की पहचान देबोप्रिया बिस्वास के रूप में हुई है, जो कोलकाता में प्रगति मैदान थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेट्रोपॉलिटन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की निवासी थी।
विज्ञापन


काम न मिलने से मानसिक रूप से बीमार हो गई थी मृतका
अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और प्राथमिक जांच शुरू की। पुलिस ने कहा कि पूछताछ के दौरान पीड़िता के परिवार से पता चला कि वह पिछले दो साल से नियमित काम नहीं मिलने के कारण लंबे समय से अवसाद और मानसिक समस्याओं से जूझ रही थी। उन्होंने बताया कि कोलकाता के प्रगति मैदान थाने में अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed