{"_id":"5bb59252867a55012c3518c1","slug":"fliers-might-face-problems-in-delhi-airport-as-one-runway-will-shut-for-repair-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर में 15 दिन के लिए बंद रहेगा दिल्ली हवाई अड्डे का रनवे, 1300 उड़ानें हुईं रद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नवंबर में 15 दिन के लिए बंद रहेगा दिल्ली हवाई अड्डे का रनवे, 1300 उड़ानें हुईं रद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 04 Oct 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली हवाई अड्डा रनवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की राजधानी से यात्रा करने वाले लोगों को नवंबर के महीने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगले महीने लगभग 100 उड़ानें प्रभावित होंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली हवाई अड्डा अपने तीन में से एक परिचालन रनवे को मरम्मत के लिए बंद करने की योजना बना रहा है। दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) के अधिकारी के अनुसार रनवे 27/09, जिसे कि वाईपी ऑपरेशन के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है, उसे 13 दिनों के लिए बंद किया जाएगा। इसकी शुरुआत 15 नवंबर से होगी।
विज्ञापन
इस अवधि के दौरान राज्य धुंध और कोहरे का सामना करता है। जिसका कारण ठंड और शहर की खराब वायु गुणवत्ता है। ऐसे में एयरलाइंस को कुछ उड़ानों को रद्द करना पड़ सकता है क्योंकि दिल्ली हवाई अड्डा पहले ही अपनी क्षमता से ज्यादा विमानों का परिचालन कर रहा है। इसलिए वह रद्द उड़ानों के लिए अतिरिक्त समय नहीं दे सकता है। हवाई अड्डे को भीड़ का सामना करने पड़ेगा और लैंडिंग का समय पहले के मुकाबले बढ़ सकता है। वर्तमान में दिल्ली हवाई अड्डे से रोजाना 1300 विमानों का परिचालन होता है।
विज्ञापन
दिल्ली हवाई अड्डे को मरम्मत के लिए बंद करने की घोषणा से कुछ हफ्तों पहले छत्रपति शिवाजी महाराज अतंरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने भी इसी कारण की वजह से यात्रियों को होने वाली परेशानी की बात कही थी। शिवाजी महाराज हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा था कि अगले साल 7 फरवरी और 30 मार्च के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि के दौरान 700 घरेलू हवाई यात्राओं के प्रभावित होने की उम्मीद है और सभी अतंरराष्ट्रीय उड़ानों को पुनर्योजित किया जाएगा।
विज्ञापन
छत्रपति महाराज हवाई अड्डे पर मरम्मत का काम 21 मार्च, 2019 को छोड़कर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को होगा। होली की छुट्टी के कारण इस दिन कोई रनवे बंद नहीं होगा। वर्तमान में मुंबई हवाई अड्डा रोजाना 950 उड़ानों का परिचालन करता है। हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी यह है कि भारत के दो व्यस्त हवाई अड्डों पर एक साथ काम नहीं हो रहा है। वहीं डायल के प्रवक्ता ने कहा, 'रनवे 27/09 को मरम्मत के लिए बंद किया जाएगा। इस कार्य को 13 दिनों में खत्म किया जाएगा। इससे हवाई अड्डे की क्षमता कुछ कम होगी।'