{"_id":"6329f1b27de0a4655628758c","slug":"five-year-old-boy-found-dead-in-neighbour-house-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: पड़ोसी के मकान में मृत मिला पांच साल का बच्चा, भीड़ ने घर में तोड़फोड़ की और लगा दी आग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: पड़ोसी के मकान में मृत मिला पांच साल का बच्चा, भीड़ ने घर में तोड़फोड़ की और लगा दी आग
Tue, 20 Sep 2022 10:30 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, बोलपुर (पश्चिम बंगाल)
पीटीआई, बोलपुर (पश्चिम बंगाल)
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 20 Sep 2022 10:30 PM IST
सार
बच्चे का शव एक महिला के घर की छत पर एक प्लास्टिक की थैली में मिला। इसके तुरंत बाद, भीड़ ने घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मंगलवार को एक पांच साल का बच्चा अपने पड़ोसी के घर में मृत मिला। जिसकी सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ इकठ्ठी हो गई और गुस्साई भीड़ ने घर में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चा रविवार को मोलडांगा गांव से लापता हो गया था। जो कि शांतिनिकेतन थाना क्षेत्र में आता है। बच्चे के लापता होने के बाद से ही गांव के लोग इधर-उधर देखने में लगे थे लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
लेकिन एक घर से दुर्गंध आ रही थी। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी गई। सूचना देने के बाद खोजबीन की और शव उसके घर की छत पर एक प्लास्टिक की थैली में मिला। पुलिस ने कहा कि इसके तुरंत बाद, भीड़ ने घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपी महिला से सोमवार को भी पूछताछ की, जिसके घर से शव मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए बोलपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद इलाके में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।
पुलिस अधीक्षक नागेंद्रनाथ त्रिपाठी ने शव मिलने के बाद गांव का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बात की। साथ ही त्रिपाठी ने कहा कि अपराध के पीछे का मकसद अभी तक पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि बच्चे के परिवार को किसी पर शक नहीं था। हालांकि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।