फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five thousand every month: Chidambarams taunt on Mamtas promise in Goa, said - she should get the Nobel of Economics

हर माह पांच-पांच हजार: गोवा में ममता के वादे पर चिदंबरम का तंज, बोले-  इन्हें अर्थशास्त्र का नोबेल मिलना चाहिए

Sun, 12 Dec 2021 03:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 12 Dec 2021 03:30 PM IST
सार

पूर्व वित्त मंत्री ने एक और ट्वीट किया और लिखा, 'गोवा जैसे राज्य के लिए यह 'छोटी रकम' है, जिसका मार्च 2020 तक कर्ज 23 हजार 473 करोड़ रुपये था। भगवान गोवा की रक्षा करें! या फिर यह कहा जाना चाहिए कि भगवान गोवा को बचाएं।'

विज्ञापन
Five thousand every month: Chidambarams taunt on Mamtas promise in Goa, said - she should get the Nobel of Economics
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

गोवा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर देशभर के प्रमुख दल नजरें लगाए बैठे हैं। ये दल वादे भी एक से बढ़कर एक कर रहे हैं, ताकि उन्हें सत्ता मिल जाए। शनिवार को तृणमूल प्रमुख व बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गोवा की जनता से वादा किया अगर उनकी सरकार बनी तो महिलाओं को हर माह पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। इस पर पूर्व वित्त मंत्री व कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने तंज किया है। उन्होंने कहा कि इस वादे के लिए तो ममता बनर्जी को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन


चिदंबरम ने ट्वीट किया-  'इस गणित के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए। गोवा के 3.5 लाख घरों में महिलाओं को हर महीने 5 हजार रुपये नगद देने से हर माह 175 करोड़ रुपये का खर्च होगा। यह एक साल में 2100 करोड़ रुपये होगा।'
विज्ञापन


भगवान गोवा को बचाएं
पूर्व वित्त मंत्री ने एक और ट्वीट किया और लिखा, 'गोवा जैसे राज्य के लिए यह 'छोटी रकम' है, जिसका मार्च 2020 तक कर्ज 23 हजार 473 करोड़ रुपये था। भगवान गोवा की रक्षा करें! या फिर यह कहा जाना चाहिए कि भगवान गोवा को बचाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में अभी भाजपा की सरकार है। आगामी चुनावों में तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना व आप भी यहां जोर आजमाइश कर रही हैं। ममता बनर्जी की पार्टी ने गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed