फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Five students including topper booked for copying during JEE Advanced exam in Telangana

Telangana: JEE एडवांस में नकल के आरोप में 12वीं टॉपर समेत पांच छात्रों पर केस, मोबाइल से साझा कर रहा था उत्तर

Thu, 08 Jun 2023 05:47 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, हैदराबाद
एजेंसी, हैदराबाद Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 08 Jun 2023 05:47 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि पांचों दोस्त हैं और अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षा देने बैठे थे, लेकिन ये सभी एक मोबाइल एप के जरिये जुड़े थे और उसी के माध्यम से प्रश्न पत्र साझा कर नकल कर रहे थे।

विज्ञापन
Five students including topper booked for copying during JEE Advanced exam in Telangana
तेलंगाना पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

आईआईटी, एनआईटी जैसे शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित जेईई एडवांस में नकल करने के आरोप में तेलंगाना में 10वीं और 12वीं के एक टॉपर समेत पांच छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। टॉपर रहे छात्र ने जहां अपने जूते में मोबाइल फोन छिपा रखा था, वहीं अन्य छात्रों ने अपने अंदरूनी वस्त्रों में मोबाइल रखा था। टॉपर छात्र ही प्रश्नों के उत्तर मोबाइल एप पर साझा कर रहा था। जेईई एडवांस का आयोजन चार जून को हुआ था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पांचों दोस्त हैं और अलग-अलग केंद्रों पर परीक्षा देने बैठे थे, लेकिन ये सभी एक मोबाइल एप के जरिये जुड़े थे और उसी के माध्यम से प्रश्न पत्र साझा कर नकल कर रहे थे। सबसे पहले मल्लपुर में परीक्षा के दौरान एक छात्र पकड़ा गया। उसके मोबाइल फोन में परीक्षा में आए प्रश्न और उनके उत्तर मिले। उसका भाई भी पकड़ा गया जो परीक्षा दे रहा था।
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन ने दोनों के मोबाइल फोन की जांच की तो सिकंदराबाद में एक छात्र पकड़ा गया जो मोबाइल ग्रुप पर प्रश्नों के उत्तर साझा कर रहा था। यह छात्र 10वीं और 12वीं का टॉपर रहा है। इसके बाद अन्य केंद्रों पर परीक्षा दे रहे इनके ग्रुप के दो छात्र और पकड़े गए। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच के लिए इन्हें नोटिस भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed