{"_id":"67ad2a36840842ed0a0a986a","slug":"five-students-arrested-in-ragging-case-in-government-nursing-college-in-kottayam-kerala-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैगिंग: नर्सिंग कॉलेज में जूनियर छात्रों को निर्वस्त्र कर 3 महीने तक दीं यातनाएं, नुकीली चीजें घोंपीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रैगिंग: नर्सिंग कॉलेज में जूनियर छात्रों को निर्वस्त्र कर 3 महीने तक दीं यातनाएं, नुकीली चीजें घोंपीं
Thu, 13 Feb 2025 04:39 AM IST
शिव शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोट्टायम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोट्टायम
Published by: शिव शुक्ला
Updated Thu, 13 Feb 2025 04:39 AM IST
सार
प्रथम वर्ष के तीन छात्रों की शिकायत पर राहुल राज, एनएस जीवा, एनपी विवेक, रिगिल जीत व सैमुअल जॉनसन को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के अनुसार, रैगिंग पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें निर्वस्त्र खड़े रहने के लिए मजबूर किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के कोट्टायम में सरकारी नर्सिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों को रैगिंग के नाम पर क्रूरतापूर्ण ढंग से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। तृतीय वर्ष के छात्रों ने उन्हें निर्वस्त्र कर तीन महीने तक यातनाएं दीं। आरोपियों ने पीड़ित से शराब के लिए वसूली तो की ही, साथ ही उन्हें डंबल और कंपास यानी प्रकार जैसी नुकीली चीजों से घायल किया। पुलिस ने मामले में तृतीय वर्ष के पांच छात्रों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि प्रथम वर्ष के तीन छात्रों की शिकायत पर राहुल राज, एनएस जीवा, एनपी विवेक, रिगिल जीत व सैमुअल जॉनसन को गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के अनुसार, रैगिंग पिछले साल नवंबर में शुरू हुई थी। छात्रों ने आरोप लगाया कि उन्हें निर्वस्त्र खड़े रहने के लिए मजबूर किया गया और व्यायाम के लिए इस्तेमाल होने वाले डंबल से उनके साथ क्रूर व्यवहार किया गया। इतना ही नहीं, प्रकार और इसी तरह की नुकीली वस्तुओं से पीड़ित छात्रों के निजी अंग को जख्मी किया और उनके जख्मों पर लोशन लगाया गया।
विज्ञापन
मारपीट कर ऐंठते थे पैसे
शिकायत में कहा गया है कि वरिष्ठ छात्र नियमित रूप से रविवार को जूनियर छात्रों से शराब खरीदने के लिए पैसे ऐंठते थे और उनके साथ मारपीट करते थे। जब सहनशीलता की हदें पार हो गईं, तब पीड़ित छात्रों ने हिम्मत कर पुलिस के पास जाने की ठानी और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन